ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
बिहार

यहाँ बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल के कमरों की हालत देख पुलिस भी रह गई दंग, 8 अरेस्ट

बिहार: अररिया में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। यहां बस स्टैंड स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा तो संदिग्ध अवस्था में चार युवक और चार युवती मिले। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। (Bihar Sex Racket ka Khaulasa) इस संबंध में एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने बताया कि अररिया एसपी सहित पुलिस पदाधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी कि बस स्टैंड स्थित शिवलोक आवासीय होटल में नशे का कारोबार और अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

इसको लेकर पुलिस ने एसडीओ के नेतृत्व में नगर थाना अध्यक्ष शिव शरण साह की टीम के साथ छापेमारी की। एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इसके पहले भी इस होटल में छापेमारी की थी। होटल के संचालक को भी हिरासत में लिया गया था। जब होटल में छापेमारी चल रही थी तो सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और इस होटल में की जा रही कार्रवाई के गवाह बने।

एसडीपीओ ने बताया कि इसके पहले भी अवैध देह व्यापार के मामले में बस स्टैंड के एक और होटल को सील किया गया था और उसके संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। (Bihar Sex Racket ka Khaulasa) दूसरी बड़ी कार्रवाई शुक्रवार को की गई है। इस तरह की कार्रवाई अभी लगातार अभियान के रूप में चलाई जाएगी। जिले में जहां भी इस तरह के मामले हो रहे हैं। वहां कार्रवाई कर प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button