ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
धार्मिक

सिंह राशि में बन रहा त्रिग्रही योग इन 4 राशि वालों की बदलेगी किस्मत

भारतीय ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन के काफी असरदार माना गया है। अलग-अलग ग्रहों की युति से हर राशि के जातक पर असर भी अलग-अलग होता है। कुछ ग्रह जहां राशि के अनुसार, सकारात्मक परिणाम देते हैं तो कुछ ग्रह नकारात्मक असर भी दिखाते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, जब एक ही राशि में 3 ग्रहों की युति निर्मित होती है तो इसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को बेहद दुर्लभ माना जाता है और इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर होता है।

सिंह राशि में बन रहा त्रिग्रही योग

हिंदू पंचांग के मुताबिक, सूर्य देव के स्वामित्व वाली सिंह राशि में 3 ग्रहों मंगल, बुध और शुक्र की युति निर्मित हो रही है। आपको बता दें कि 25 जुलाई 2023 को बुध का सिंह राशि में प्रवेश हुआ है, जहां मंगल और शुक्र पहले से ही मौजूद थे। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक, 50 साल बाद सिंह राशि में बुध, मंगल और शुक्र की युति बनी है। ऐसे में सिंह राशि में त्रिग्रही योग की युति बनने से इन राशि के लोगों का फायदा होगा।

मेष राशि

सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनने से मेष राशि वालों के जीवन में खुशियां आएगी। सामाजिक स्तर पर लोगों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके प्रदर्शन में भी सुधार होगा। नौकरी-व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ राशि

त्रिग्रही योग से कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में भी सकारात्मकता आएगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। लाभ कमाने के लिए यह अच्छा समय होगा। अपने काम में सुधार लेकर आएं। साझेदारी में व्यापार करते हैं तो सतर्क रहें। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

मंगल, बुध और शुक्र की युति सिंह राशि में ही निर्मित हो रही है। ऐसे में सिंह राशि वालों को इसका विशेष लाभ होगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन का खूब आनंद लेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है।

तुला राशि

ग्रहों की इस दुर्लभ युति से तुला राशि वालों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा। त्रिग्रही योग धन लाभ कराएगा। नौकरी में आय वृद्धि और पदोन्नति की भी प्रबल संभावना है। परिवार में कोई शुभ समाचार आ सकता है। जल्द विवाह के योग बनेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button