देश
नागरिकता संशोधन कानून: ममता बनर्जी ने की लोगों से अपील

नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ बंगाल में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से करें विरोध और कानून को हाथ में न लें।
नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ बंगाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन, तोड़-फोड़ के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।






