ब्रेकिंग
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी ग... न्यूजीलैंड दौरे पर क्यों रुकेंगे अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और आकिब नबी? बीसीसीआई की रणनीति का हुआ खु... कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निका... उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 ल... मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार... राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिं... मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समे... राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी ... कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या इंटरनेट से जुड़ी आधुनिक कारों पर मंडराता है हैकिंग का खतरा, जानिए किस तरह से लगाई जाती है सेंध
देश

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल अधिसूचना जारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी संसद सदस्यता बहाल कर दी गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि आज शाम तक राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल नहीं की गई तो 8 अगस्त को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।

लोकसभा के अधिकारी बोले, पहले फैसला पढ़ेंगे

गौरतलब है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने में हो रही रही देरी पर लोकसभा के अधिकारियों ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी को पढ़ने के बाद इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। इसी के साथ राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता फिर से बहाल होने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी।

एमके स्टालिन ने पूछा, क्या भाजपा डर गई

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी रविवार को एक ट्वीट कर पूछा था कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं कर रही है। क्या केंद्र सरकार राहुल से डर गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बावजूद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल क्यों नहीं किया गया? उन्हें अयोग्य घोषित करने को लेकर जो तत्परता दिखाई गई थी, वो अब क्यों गायब है? क्या भाई राहुल गांधी की संसद में मौजूदगी से भाजपा डर गई है?’

वहीं भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने पलटवार करते हुए कहा कि संसद का काम नियम कायदे होता है। राहुल गांधी की उपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दुनिया जानती है कि वह बोलते हैं और फिर आंख मारते हैं।

Related Articles

Back to top button