ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

ऑस्ट्रेलियाई बॉलर ने क्रिस गेल को कहा बूढ़़ा, बोले- स्टार्क के आगे नहीं चल पाएंगे

ब्रिस्टल : दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नाथन कुल्टर नाइल ने जुबानी हमले करने शुरू कर दिए हैं। कुल्टर ने साफ कहा कि गेल अब बूढ़े हो चुके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की तेज रफ्तार का सामना नहीं कर पाएंगे। कुल्टर नाइल ने एक बयान में वैस्टइंडीज टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि हम तेज गति से बाऊंसर फेंकेंगे। हम उन्हें फ्रंट फुट पर नहीं खिलाना चाहती। हमारी योजना सिर्फ बाऊंसर गेंद फेंकने की है।

नाइल ने कहा कि अगर हमें एक ओवर में दो बाऊंसर मिलती है तो हम इसका फायदा उठा सकते हैं। हमें पता है कि वैस्टइंडीज के खिलाड़ी आक्रमक क्रिकेटर खेलते हैं। वह अच्छी गेंदों पर भी चौके-छक्के जडऩे की क्षमता रखते हैं। वह आपकी खराब और अच्छी दोनों ही गेंदों को हिट करने के लिए देखेंगे। इसलिए हमें भी उनके खिलाफ तैयार रहने की और आक्रामक होने की जरूरत है।

गेल पर बात करते हुए इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कहा कि वह अब बूढ़ा हो रहा है। मुझे नहीं लगता कि वह पैट कमिंस और स्टार्क की खतरनाक जोड़ी का सामना कर पाएगा। कमिंस और स्टार्क दोनों ही तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि दोनों में से कोई एक गेंदबाज उन्हें जल्द ही आऊट कर लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button