ब्रेकिंग
दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद... सिर्फ 30 दिन में पाएं दुल्हन जैसा निखार! शादी से पहले डाइट में शामिल करें ये 5 'चमत्कारी' ड्रिंक्स
महाराष्ट्र

पानी में डूबे तीन बच्चों में से दो के शव बरामद

मुंबई में मार्वे बीच पर नहाने गए पांच नाबालिग लड़के डूबने लगे जिसमें से दो का रेस्क्यू कर लिया गया था। वहीं तीन लापता था उनमें से दो लड़कों के शव सोमवार की सुबह बरामद किए गए हैं। हेलीकॉप्टर की मदद से तलाशी की जा रही थी लेकिन एक लड़के की तलाश अब भी जारी है। इसको लेकर कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रविवार को मुंबई के मार्वे क्रीक में तीन नाबालिग लड़के डूब गए थे, जिनकी तलाशी के बाद सोमवार को दो लड़कों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, तीसरे लड़के की तलाश अब भी जारी है। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

घूमने आए पांच लड़के डूबे

मालवानी इलाके के 12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़के रविवार को सुबह उपनगरीय मलाड में मार्वे क्रीक में डूब गए। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दो लड़कों को बचा लिया, लेकिन तीन लड़के लापता हो गए। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

हेलीकॉप्टर की मदद से हुई तलाशी

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिसऔर फायर ब्रिगेड, तटरक्षक बल और नौसेना के गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, रविवार की रात को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। तलाशी अभियान में एक हेलीकॉप्टर भी शामिल था, जिसे शाम को बंद कर दिया गया।

एक लड़के की तलाश जारी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लापता लड़कों में से दो, जिनकी उम्र 14 वर्ष है, उनके शव सोमवार सुबह पानी से निकाले गए और अस्पताल भेज दिए गए। उन्होंने कहा कि 12 साल के एक अन्य लापता लड़के का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

 

Related Articles

Back to top button