ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

गांधी हॉल में लगेगा पुस्तक मेला यशवंत निवास रोड पर एक शाम राष्ट्र के नाम

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 13 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। सावन अधिकमास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुस्तक मेला और सवा लाख रुद्राक्ष से बनाए गए 13 फीट ऊंचे शिवलिंग का पूजन भी किया जाएगा। इसके साथ स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज के सान्निध्य में मार्गदर्शन कार्यक्रम भी होगा।

– गीता भवन में सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष से 13 फीट ऊंचे शिवलिंग के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन भक्तों को होंगे। दर्शन सुबह 7 से रात 10 बजे तक किए जा सकेंगे। साथ ही देश की 11 पवित्र नदियों के जल एवं पांच ज्योतिर्लिंग की मिट्टी से निर्मित द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक पूजन भी किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु प्रतिदिन अभिषेक, दर्शन एवं पूजन के बाद अभिमंत्रित पंचमुखी रुद्राक्ष का प्रसाद भी प्राप्त कर सकेंगे।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन उनके प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज का एक दिवसीय समस्या मार्गदर्शन कार्यक्रम सुबह 10 बजे दस्तूर गार्डन, फूटी कोठी पर होगा। इस अवसर पर प्रवचन, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और साधक दीक्षा के आयोजन होंगे। इसमें इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों के श्रद्धालु भी आएंगे।

– दस साल बाद गांधी हॉल में एक बार फिर राष्ट्रीय पुस्तक मेला 11 से 20 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें किताबों के 100 स्टाल लगाए लगे हैं। हर स्टाल पर एक हजार अलग-अलग विषय की किताबें हैं। इनमें राजनीतिक, शैक्षणिक, कला, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक सहित सभी विषयों का समावेश किया गया है।पुस्तक मेला दोपहर 12 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।

– पुरुषोत्तम मास के निमिति विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 3 से 6.30 बजे तक गीता भवन में होगी। इसके अलावा 108 श्रीमद् भागवत एवं रामायण के मूल पारायण का पाठ प्रतिदिन सुबह 9 से 12 एवं दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक हंसदास मठ बड़ा गणपति पर होगा।

– कायस्थ कोर्डिनेशन कमेटी का एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम शाम 6.30 बजे संतोष सभागृह यशवंत निवास रोड पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर रिटायर्ड सैनिकों और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्राड एंबेसडर खनक हजेला को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button