ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
दिल्ली/NCR

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- पंजाब अब रूकेगा नहीं

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने पंजाब में 76 नए आम आदमी क्लीनिक और शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी।

केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ”स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर पंजाब में 76 नए आम आदमी क्लीनिक और शुरू हो रहे हैं। पंजाब अब रूकेगा नहीं.. क्योंकि पंजाब के लोगों ने एक बेहतर भविष्य को चुना है। मान साहब और पंजाब के सभी लोगों को बधाई।” इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी घोषणा की थी।

केजरीवाल ने ट्विट कर कहा, ”स्वास्थ्य क्रांति की तरफ बढ़ता पंजाब…पिछले साल आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हमने पंजाब में 75 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए थे जिसका आंकड़ा एक साल में ही 583 पर पहुंच गया है…जिसका फायदा अब तक लगभग 45 लाख लोग ले चुके हैं…अब हम आज़ादी के 76 साल पूरे होने पर आज 76 और नए आम आदमी क्लीनिक लोक समर्पित कर रहे हैं जिससे ये गिनती 659 हो जाएगी” उन्होंने आगे लिखा, ”ये क्लीनिक उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं जो अब तक इलाज महंगा होने की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित थे…हमारा ख्वाब, सेहतमंद पंजाब।”

बता दें कि प्रदेश सरकार इस वक्त प्रदेश में 10 हजार क्लासेज को डेवलप करने पर भी काम कर रही है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रविवार बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले डेवलप करने का वादा किया था। अब हम यह वादा पूरा करने की दिशा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में 10 हजार नई कक्षाएं विकसित की जा रही हैं और 10 हजार मौजूदा कक्षाओं को इसी तर्ज पर रूपांतरित किया जा रहा है।”  केजरीवाल ने तुरंत उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘पंजाब के सरकारी स्कूलों के नए शिक्षकर्मियों और कक्षाएं प्रमाण हैं कि, अब पंजाब भी शिक्षा की क्रांति को साक्षात्कार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button