ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

8 साल की मासूम से रेप के बाद परिवार गायब , पुलिस को घर मिला लॉक, सड़कों पर उतरे लोग

ब्यास: बाबा बकाला में प्राईवेट स्कूल में 8 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में  समाजिक संस्थाओं द्वारा स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। उनकी मांग है कि स्कूल की मान्यता रद्द करके उस पर मामला दर्ज किया जाए। वहीं इसी मामले को लेकर ब्यास बंद रखा गया है । प्रशासन द्वारा स्थिति को देखते हुए स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी तरफ पीड़ित बच्ची का मैडिकल करवाने के लिए उसके घर पहुंची पुलिस को घर पर ताला लगा मिला। परिवार कहां गया, पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पूरा दिन परिवार को ढूंढती रही है।

उल्लेखनीय है कि प्राईवे स्कतूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से 10 वीं के विद्यार्थी द्वारा रेप किया गया था।  पीड़िता की मां ने बताया था कि  उन्हें स्कूल  से फोन आया थआ कि आपकी लड़की रो रही है, आप इसे स्कूल से ले जाएं। इसके बाद जब हम स्कूल पहुंचे तो बेटी ने बताया कि उसके साथ स्कूल के ही एक लड़के ने बदतमीडी की है।पीड़िता की मां ने तुरंत इस घटना की शिकायत पुलिस को दी। इस संबंधित थाना ब्यास की पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर उक्त विद्यार्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 मेडिकल को नहीं मान रहा था परिवार
घटना के बाद से ही लड़की परिवार दबाव में था। परन्तु बच्ची को दर्द की शिकायत पर पुलिस ने मां के बयानों के आधार पर लड़के के खिलाफ पोक्सो एक्ट व धारा 376 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे जुवेनाइल होम होशियारपुर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची का परिवार शनिवार को भी मेडिकल के लिए राजी नहीं हो रहा था, इसी कारण रविवार का दिन तय किया गया था। परिवार के गायब होने से इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

स्कूल की भूमिका पर उठे सवाल
शुक्रवार सुबह की घटना पर एफ.आई.आर. देर रात दर्ज हुई। मैनेजमेंट ने माना कि लड़के ने गलती स्वीकार की है। पर उसने दुष्कर्म से इनकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button