ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
देश

Jharkhand Assembly Election 2019: चाैथे चरण की 15 सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक 28.13 फीसद वोटिंग मतदान

धनबाद। Jharkhand Assembly Election 2019 के चाैथे चरण में 15 सीटों पर मतदान हो रहा है। सोमवार को सात बजे मतदान शुरू शुरू हुआ। मतदान ठीक सात बजे शुरू होगा और पांच बजे तक चलेगा। पहले दो घंटे यानी 9 बजे 11.77 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। इसके बाद मतदान की गति तेज हुई। चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 11 बजे तक 28.13 फीसद मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

चाैथे चरण में धनबाद जिले की छह, बोकारो जिले की दो, गिरिडीह जिले की पांच और देवघर जिले की दो विधानसभा सीटों पर हो रहा है। इस चरण के चुनाव में दो मंत्री, सात पूर्व मंत्री तथा 14 वर्तमान विधायकों का भाग्य तय होगा। कुल 47,85,009 मतदाता 221 प्रत्याशियों का भाग्य तय करने के लिए मतदान कर रहे हैं। कुल प्रत्याशियों में 198 पुरुष तथा 22 महिला हैं। पहली बार एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में भी कुछ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदान हो रहा है। कुछ 6,101 मतदान केंद्रों में 4,203 संवेदनशील तथा अति संवेदनशील हैं। 1,898 मतदान केंद्र ही सामान्य हैं।

  • इनके भाग्य का होगा फैसला

मंत्री : राज पलिवार तथा अमर कुमार बाउरी।

पूर्वी मंत्री : लालचंद महतो, अपर्णा सेनगुप्ता, उमाकांत रजक, मन्नान मल्लिक, मथुरा महतो, सुरेश पासवान, जलेश्वर महतो।

विधायक : राज पलिवार व अमर बाउरी के अलावा फूलचंद मंडल, राजकिशोर महतो, अरूप चटर्जी, नारायण दास, नागेंद्र महतो, केदार हाजरा, जयप्रकाश वर्मा, निर्भय कुमार शाहाबादी, बिरंची नारायण, राज सिन्हा, ढुलू महतो तथा जगरनाथ महतो।

  • कहां कब से कबतक मतदान

मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया तथा बाघमारा: सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक।

बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी तथा टुंडी : सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक।

  • 1,216 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

चौथे चरण के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 1,216 दिव्यांग मतदाताओं तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान अपने घर पर ही किया। बोकारो में 351, धनबाद में 767 तथा देवघर में 98 ने इस सुविधा का लाभ उठाया। पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए 1,367 ऐसे मतदाताओं ने इच्छा जाहिर कर फॉर्म भरे थे। इनमें 30 को छोड़कर सभी के फॉर्म सही पाए गए। चुनाव आयोग द्वारा गठित टीम ने 1,216 मतदाताओं के घरों में जाकर मतदान कराया। इससे पहले उन्हें वीडियो दिखाकर पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। बाकी मतदाता अपने घरों में नहीं पाए गए। बता दें कि भारत में पहली बार झारखंड से यह व्यवस्था शुरू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button