ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

गायिका जसपिंदर नरुला ने कहा पहले के गायक संगीत सीखते इसकी पढ़ाई करते थे जो अब बहुत कम दिखाई दे रहा है

 भोपाल। पहले का दौर अलग था, आज का दौर अलग है। आज आप लोग संगीत सुन रहे है, उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है, इसमें स्थिर कुछ नहीं रहता है। ये चीजें बदलाव के लिए आई हैं। आगे भी नए सिंगर आएंगे और भी गाने में बदलाव होगा। वर्तमान समय में जो भी गानों को गाया जा रहा है, लोग ऐसे गानों को भी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में हमारे भला और बुरा बोलने से इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। पहले के गायक संगीत सीखते थे, इसकी पढ़ाई करते थे, जो अब बहुत कम दिखाई दे रहा है। संगीत तपस्या है, इसमें गायक को तपना पड़ता है। यह कहना है बालीवुड गायिका जसपिंदर नरूला का। जो कि रवींद्र भवन में किशोर कुमार सम्मान कार्यक्रम में आई हुई थी। इस दौरान उन्होंने नवदुनिया से खास बातचीत में जीवन व करियर से जुडे अनुभव शेयर किए।

नए गायक पुराने गाने को रीमिक्स कर नए तरीके से पेश कर

समय के साथ संगीत में भी बदलाव आया है। नए गायक आ रहे हैं और पुराने गायक के गानों को नए रूप में प्रस्तुत कर रहे है। जो पुराने गायक थे उनकी क्षमता अलग थी, नए गायकों की क्षमता अलग है। यही वजह है कि आज कल के बच्चे पुराने गानों को शायद रिलेट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए नए गायक पुराने गाने को रीमिक्स कर नए तरीके से पेश कर रहे हैं। मेरे भी कई गानों को रीमिक्स किया था, लेकिन लोगों ने वह गाना पसंद नहीं किया। पहले के गानों के आवाज में जो अनुभूति होती थी, जो दर्द होता था, वह आज के संगीत में कहीं छुप गया है। आज के समय में संगीत में जो शब्द का चयन हो रहा है, गायक का चयन हो रहा है। वह कहीं न कहीं पहले से अलग है।

संगीत वालों को संगीत ही करना चाहिए

राजनीति के सवाल पर जसपिंदर कहती हैं कि आम आदमी पार्टी की लहर थी, तो उनसे जुडने के लिए थोड़ा मन बनाया था, लेकिन जब अंदर गई ताे अच्छा नहीं लगा, तो अपने आप को रोक लिया। अभी मैं संगीत से जुड़ी नहीं हूं, लेकिन जुड़ सकती हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि संगीत वाले को संगीत करना चाहिए। राजनीति से हम लोगों को दूर रहना चाहिए। जसपिंदर कहती हैं कि मैंने सबसे पहले गाने की रिकार्डिंग जगजीत सिंह के साथ की थी। उस समय जगजीत सिंह ने मेरे पिता से बाेला था कि जसपिंदर की जगह बांबे में है। पिता ने मुझे बांबे जाने की अनुमति दी है, बांबे में मुझे सभी ने इतना प्यार दिया और आगे बढ़ने का मौका दिया, जिसकी वजह से आज लोगों के दिलों में जगह बना पाई हूं।

Related Articles

Back to top button