ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

चंद्रयान-3 की साफ्ट लैडिंग को मुख्यमंत्री शिवराज ने दमोह से देखा LIVE देशवासियों को दी बधाई

दमोह। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की शाम 6 बजकर चार मिनिट पर जैसे ही चांद की सतह पर लैडिंग हुई वैसे ही दमोह के लाडली बहना सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लाईव देखते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को भी सुना। अपने जनसभा के दौरान दिये जा रहे उद्बोधन को बीच में रोकते हुये मुख्यमंत्री सिंह ने इस चंद्रयान की लैडिंग को जहां स्क्रीन के माध्यम से स्वंय एवं आमसभा में मौजूद सभी लोगों से आव्हान करते हये उन्हें भी दिखाया और बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में भारत ने विश्व में इतिहास रचा है।

यह पहला अवसर है जब समूचे विश्व में भारत के वैज्ञानिकों ने इस इतिहास को रचने का कार्य किया है। उन्होंने बच्चों से आव्हान करते हुये कहा कि आप लोग भी अच्छी शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करे जिससे इसी प्रकार के उल्लेखनीय कार्यो में सफलता हासिल हो सकें। उन्होंने इसके लैडिंग पर प्रधानमंत्री एवं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी और इस उपलिब्ध पर प्रदेश वासियों के लिये शुभकामनायें दी।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने शहर में एक रोड शो का भी आयोजन किया जिसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, स्टेट वेयरहाऊसिंग कारर्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पीएल तंतुवाय, पूर्व विधायक लखन पटैल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के साथ नगर के प्रमुख मार्गो पर रोड शो किया तथा लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने के साथ-साथ 1600 करोड़ रूपये के विकास कार्यो को लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

Related Articles

Back to top button