ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
धार्मिक

बढ़ रही हैं शादी की परेशानियां, इन उपायों से होगी चट मंगनी पट ब्याह

मंगल दोष को बहुत अशुभ माना जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में यह दोष है, तो उसके जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐन वक्त पर सारा काम बर्बाद हो जाता है। शादी में लगातार देरी होती है या विवाहिक जीवन में झगड़े होते रहते हैं। इसलिए समय रहते मंगल दोष का निवारण करना जरूरी है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की राशि में मंगल ग्रह पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें भाव में होता है तो उस राशि के व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है। उन्हें समय रहते उपाय करना चाहिए।

मंगल दोष का प्रभाव

जिन जातकों की कुंडली में मंगल दोष होता है। उन्हें हर बात पर गुस्सा आने लगता है। इसके व्यक्ति अत्यधिक सेक्स के इच्छुक होते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोगों को अच्छे गुणों वाले व्यक्ति से विवाह करने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उनकी शादी में देरी होती है।

मंगल दोष का कारगर उपाय

मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए लाल फूल, वस्त्र, चंदन, केसर, मसूर की दाल, गेहूं, मिट्टी या कस्तूरी का दान करना चाहिए। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसे व्यक्तियों को घर में मंगल यंत्र स्थापित करना चाहिए और प्रतिदिन उसकी पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा पानी में थोड़ा-सा लाल चंदन मिलाकर स्नान करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button