ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री के दिखाए पोस्टर तो कार्यकर्ताओं ने कर दी छात्रों की पिटाई

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा के दौरान जबलपुर में हंगामा हो गया। यात्रा जैसे ही मालवीय चौक पर पहुंची, यहां पहले से मौजूद छात्रों ने उन्हें पोस्टर दिखाए, जिसमें लिखा था परीक्षा नहीं तो वोट नहीं। जैसे ही यह पोस्टर यात्रा के साथ चल रहे युवा कार्यकर्ताओं ने देखा, वे छात्रों पर टूट पड़े। इस बीच उन्होंने पोस्टर को फाड़ दिया और छात्रों की पिटाई शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि छात्र पहले से वहां खड़े थे जब मुख्यमंत्री की यात्रा मालवीय चौक पहुंचने वाली थी। पोस्टर देख कार्यकर्ता भड़क गए और छात्रों की पिटाई कर दी। कुछ छात्र तो मौके से भाग निकले, लेकिन एक छात्र फंस गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने उसे फुटवेयर की दुकान के अंदर ले जाकर पीटा। इस बीच मौके पर ओमती पुलिस पहुंची और छात्र को बचाया। इधर छात्रों ने कार्यकर्ताओं पर मारने और कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया।

परीक्षा नहीं होने से परेशान हैं छात्र

छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया कि हमने यात्रा का परीक्षा नहीं तो वोट नहीं की तख्तियां दिखाकर विरोध किया। विगत तीन वर्षों से लंबित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टूडेंट की परीक्षाओं नहीं करने के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। जिस प्रकार से प्रदेश सरकार ने अवैध कॉलोनी को वैध करके जनता के हित में निर्णय लिया इस प्रकार से निर्दोष स्टूडेंट की भी समस्या को सुनकर हल करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button