ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
मध्यप्रदेश

श्रावण महोत्सव की आठवीं शाम, डा. रोनू मजूमदार की मुरली के माधुर्य ने मोहा मन

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा शनिवार को त्रिवेणी संग्रहालय के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव “शिव संभवम” की आठवीं शाम यादगार रही। डा.रोनू मजूमदार ने मुरली के माधुर्य से मौजूदा कलारसिकों का मन मोह लिया। रसिका गावड़े के शास्त्रीय गायन व उज्जैन की दीक्षा सोनवलकर की प्रस्तुतियों में भी प्रतिभा दिखाई दी।

मुख्य अतिथि इंदौर के ज्वाइंट कमिश्नर प्रतीक सोनवलकर द्वारा दीप प्रज्वलित कर शाम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रथम प्रस्तुति रसिका गावड़ के शास्त्रीय गायन की रही। रसिका ने राग पूरिया कल्याण एकताल विलंबित लय में बंदिश सु बनावन आये…..और दूसरी बंदिश त्रिताल मध्यलय में मोरे घर आजा…. की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन एक कजरी बरसन लागी बदरिया….से किया। गावड़े के साथ तबला संगत अनूप राजे पवार एवं हारमोनियम संगत डा.रचना शर्मा ने की |

दूसरी प्रस्तुति मुंबई के सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक पं. रोनू मजुमदार की हुई। मजुमदार ने अपनी प्रस्तुति का आगाज राग बागेश्वरी में आलाप, जोड़, झाले के बाद झपताल विलंबित एवं द्रुत लय में बंदिश से किया। तबला संगत अरविंद आज़ाद व बांसुरी संगत कल्पेश साचला ने की।

अंतिम प्रस्तुति उज्जैन की कथक नृत्यांगना जयपुर घराने की दीक्षा सोनवलकर की हुई। प्रस्तुति में साथी कलाकार के रूप में पढंत पर प्रतिभा रघुवंशी एलची, तबला पर अभिषेक माथुर, सितार पर डा. विनीता माहुरकर, गायन एवं हारमोनियम पर आस्तिक उपाध्याय ने की।

Related Articles

Back to top button