देश
जया वर्मा ने संभाला रेलवे बोर्ड अध्यक्ष CEOके रूप में कार्यभार, 166 साल के इतिहास में पद संभालने वाली बनी पहली महिला चेयरमैन
जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को जया वर्मा सिन्हा को भारतीय रेलवे की पहली महिला अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया था। जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला। वह भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास के साथ-साथ रेलवे बोर्ड के 166 साल के इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं।
सरकार ने एक अधिसूचना में कहा, ”कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जया वर्मा सिन्हा, सदस्य को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है।






