ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

उमरिया से सागर, अब ग्‍वालियर हुआ 1.20 लाख रुपये रिश्‍वत लेने वाली रिनी गुप्ता का स्थानान्तरण

 

उमरिया,। एक लाख बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई आबकारी अधिकारी रिनी गुप्ता का उमरिया से सागर उड़नदश्ता में किया गया स्थानान्तरण एक ही दिन में संसोधित करके उन्हें आबकारी आयुक्त ग्वालियर कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया है। एक सितम्बर को उनका स्थानान्तरण आबकारी उपायुक्त सागर के उड़नदश्ता में सागर किया गया था।

स्थानान्तरण मध्य प्रदेश के नाम से तथा आदेशानुसार आरपी श्रीवास्तव उप सचिव मध्यप्रदेश शासन वाणिज्य विभाग ने किया था। आदेश में स्थानान्तरण की वजह उनका रिश्वत लेते पकड़ा जाना बताया गया था। तीन सितम्बर रविवार को एक नया आदेश जारी किया गया और इस आदेश में रिनी गुप्ता का सागर किया गया स्थानान्तरण के आदेश को संशोधित करते हुए उन्हें आबकारी आयुक्त ग्वालियर कार्यालय में पदस्थ किया गया है। संशोधित आदेश भी आरपी श्रीवास्तव उप सचिव मध्य प्रदेश शासन वाणिज्य विभाग ने जारी किया है।

पकड़ी गई थीं रिश्वत लेते

जिला आबकारी अधिकारी रिनी गुप्ता पिछले महीने की 29 तारीख को उमरिया जिला मुख्यालय के अपने कार्यालय में एक लाख बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई थी। इस मामले में जानकारी देते हुए ट्रेपकर्ता अधिकारी प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक ने बताया था कि आबकारी अधिकारी के पास से रूपये जब्त किए गए हैं और आवश्यक कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त रीवा की टीम ने यह कार्रवाई आबकारी अधिकारी कार्यालय के उनके कक्ष में की थी। इस मामले में निपेंद्र सिंह पिता नारेंद्र सिंह, निवासी ग्राम एवं थाना अमलाई, तहसील बुढार, जिला शहडोल मध्य प्रदेश ने शिकायत दर्ज कराई थी।

कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

लोकायुक्त रीवा की कार्रवाई के बाद भी जिला आबकारी अधिकारी रिनी गुप्ता को निलंबित करने या कोई सजा देने के स्थान पर स्थानान्तरण संभागीय उड़नदश्ता सागर में किए जाने पर कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर इस मामले को मुद्दा बना लिया था। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मिथुन सिंह ने भाजपा पर रिनी गुप्ता जैसे भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगा दिया था। इस मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश सिंह ने सफाई भी दी थी और आबकारी मंत्री से चर्चा करने की बात भी कही थी। इस मामले में भाजपा और और कांग्रेस का आमना-सामना होने के बाद भी अभी रिनी गुप्ता के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है और उन्हें आबकारी आयुक्त कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button