ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
खेल

Ind vs WI 2nd ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की शानदार शुरुआत, रोहित-राहुल क्रीज पर

नई दिल्ली। India vs West Indies 2nd ODI Live Score Update:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। यह मैच भारत के लिए करो या मरो का है। वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 13 ओवर में बिना नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा और केएल राहुल मौजूद हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने सधी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 10 ओवर में 55 रन बनाए।

वेस्टइंडीज में दो और भारतीय टीम में एक बदलाव

आज के मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज और भारत दोनों ने बदलाव किया है। वेस्टइंडीज ने दो जबकि भारत ने एक बदलाव किया है। भारतीय टीम में पिछले वनडे डेब्यू करने वाले शिवम दुबे को बाहर कर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम में चोटिल ओपनर इविन लुईस और गेंदबाज कैरी पियरे की वापसी हुई है। गेंदबाज हेडन वॉल्श और सुनील अम्ब्रीस को इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं दी गई है।

भारत की प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मो. शमी, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

शाई होप , इविन लुईस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल और खैरी पियरे।

सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने जीता था और उसे 1-0 की बढ़त हासिल है। आज का मैच जीतकर भारत सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। अगर यह मुकाबला टीम हारी तो उसके सीरीज जीतने का सपना टूट जाएगा।चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में भारत को वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

इस मुकाबले में भारत का टॉप ऑर्डर नाकाम रहा था। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली रन बनाने में असफल रहे थे। टीम की गेंदबाजी में भी धार नजर नहीं आई थी। वेस्टइंडीज की तरफ से दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली थी। ओपनर शाई होप ने नाबाद 102 रन की पारी खेली थी जबकि शिनरोन हेटमायर ने 139 रन बनाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button