ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
खेल

Ind vs WI: आज विराट कोहली तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीकी दिग्गज छूट जाएंगे पीछे!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। विराट वनडे में रन बनाने के मामले में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज जैक कैलिस को पीछे छोड़ देंगे। कोहली भारत की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज विशाखापत्तनम में खेलना है। यह मैच भारत के लिए जीतना बेहद जरूरी है। करो या मरो का मुकाबला बन चुके इस मैच में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज में बनी रहेगी। वेस्टइंडीज ने चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारतीय कप्तान कोहली की बल्लेबाजी फेल रही थी। विशाखापत्तनम में विराट एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

विशाखापत्तनम में विराट छोड़ सकते हैं कैलिस को पीछे

विराट कोहली को रन मशीन कहकर बुलाया जाता है इसके पीछे वजह है लगातार उनके बल्ले से निकलने वाली बड़ी पारियां। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक कैलिस को रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। कोहली इस मैच में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन सकते हैं। इस वक्त कैलिस इस नंबर पर काबिज है।

65 रन बनाते ही कोहली बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड

वनडे में विराट इस वक्त 11524 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। 56 रन बनाने के साथ ही वह कैलिस के 11579 रन को पीछे छोड़ देंगे। विराट पहले ही भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर 18426 रन बनाकर पहले स्थान पर काबिज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button