ब्रेकिंग
Korba Police Achievement: कोरबा पुलिस की बड़ी कामयाबी; गुम हुए 150 मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए Janjgir Champa Jail News: जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत; दुष्कर्म के आरोपी ने बाथरूम में लगाई फां... Balod News: हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज का 86वां स्थापना दिवस; सांसद लक्ष्मी वर्मा ने शहीद गैंद सिंह की... CM Helpline 1076: छत्तीसगढ़ में अब एक कॉल पर होगा समस्याओं का समाधान; मुख्यमंत्री ने किया हेल्पलाइन ... Mahant Ghasidas Museum: 1930 से 1955 तक के ऐतिहासिक अभिलेखों का संग्रह; रायपुर में लग रही विशेष प्रद... Narayanpur Fuel Crisis: नारायणपुर में पेट्रोल-डीजल का गंभीर संकट; पेट्रोल पंपों पर 1.5 किमी लंबी कता... Bhilai News: सेक्टर-7 में फिर फैला पीलिया; दूषित पेयजल को माना जा रहा मुख्य कारण, स्वास्थ्य विभाग अल... Job Fraud in Korea: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी; पटना पुलिस ने आरोपी किशन तिवारी को किया गिरफ्तार Kabirdham Land Dispute: खपरी गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद; राजस्व टीम के सामने ग्रामीणों से... Narayanpur News: भरंडा गांव में धर्मांतरण के संदेह पर हंगामा; दो पक्षों के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला ...
देश

भाजपा, शिवसेना बराबर सीटों पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी :चंद्रकांत पाटिल

मुंबई: भाजपा और शिवसेना आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बराबर संख्या में सीटों (135-135) पर चुनाव लड़ेंगी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। राज्य में इस साल सितंबर – अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस इस शीर्ष पद के लिए लोगों, भाजपा और शिवसेना की स्वभाविक पसंद हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दल 288 सदस्यीय विधानसभा में 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और 18 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ेंगे। पाटिल ने कहा, ‘(भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि दोनों दल विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगे। हमारी पार्टी इससे पीछे नहीं हटेगी।

‘उन्होंने कहा, ‘हमारे 122 विधायक हैं और आठ निर्दलीय विधायक भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। इस तरह हमें सिर्फ पांच सीटें अतिरिक्त मिलेंगी।’ पाटिल ने कहा कि शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में आलोचनात्मक संपादकीय लिख कर सार्वजनिक तौर पर आलोचना नहीं की जाए, बल्कि वे इसे आंतरिक रूप से जाहिर करें। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भगवा गठबंधन ने राज्य की 48 सीटों में 41 पर जीत का परचम लहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button