ब्रेकिंग
Sanjay Barwasni Protest: सोनीपत में जिला पार्षद का प्रदर्शन; अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे... HTET 2025 Application Correction: हरियाणा TET परीक्षा आवेदन में सुधार का मौका; 25 जून तक करें त्रुटि... Namo Bharat Corridor Haryana: हरियाणा की नई मेट्रो और नमो भारत परियोजनाओं को मिली मंजूरी; 33,000 करो... Chandigarh Education Department News: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; CCL प्रक्रिया हुई सरल... HBSE 10th Result Update: री-चेकिंग ने बदली किस्मत; हरियाणा बोर्ड की नई टॉपर बनी दिपांशी जैन, हासिल क... Hisar Toll Plaza Murder: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सनसनी; टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में मैनेजर की गाड... India's First Hydrogen Train: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जींद-सो... Haryana Pension News: पेंशनधारकों के लिए चेतावनी; 30 दिनों में जन्म तिथि सत्यापित न कराई तो रुक जाएग... Ambala News: मानसून से पहले अंबाला कपड़ा मार्केट में नगर निगम का 'पीला पंजा'; अतिक्रमण हटाने का बड़ा ... Anti-Ragging Rules: कॉलेजों में रैगिंग पर लगाम; PG छात्रों और अभिभावकों के लिए एंटी-रैगिंग एफिडेविट ...
देश

कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को भारत के नक्शे से काट दिया, BJP बोली- देश के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का एजेंडा

कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशल पेज पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कांग्रेस ने भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट को गायब कर दिया है। अब इस मामले पर बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अमित मालवीय ने कहा कि भारत के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है।

पूरे नॉर्थ ईस्ट को भारत के नक्शे से काट दिया
बता दें कि, पीएम मोदी पर तंज कसने के लिए कांग्रेस ने एनीमेशन की मदद से बनाए गए इस वीडियो के एक हिस्से में राहुल गांधी और पीएम केबीच भारत का अधूरा नक्शा दिखाया है। इसमें नार्थ ईस्ट नहीं है। इस तस्वीर को लेकर अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा- “कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल वीडियो में कश्मीर के बाद अब पूरे नॉर्थ ईस्ट को भारत के नक्शे से काट दिया है। क्या राहुल गांधी ने चाइनीज के साथ यह समझौता किया है कि नॉर्थ ईस्ट को चीन को सौंप देंगे? भारत के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है। वह डेंजरस और कपटी हैं।”

चीन के नए नक्शे पर मचा था खूब बवाल 
इससे पहले चीन ने अपना नया नक्शा जारी किया था जिसमें अरूणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को अपने हिस्से के रुप में दिखाया था। चीन के इस नक्शे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने इस नक्शे को लेकर कहा था कि राहुल गांधी की बात सही साबत हुई। राहुल गांधी ने कहा था कि चीन ने हजारों किलोमीटर हमारी जमीन छीन ली है। लेकिन दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान का एक इंच किसी ने नहीं ली है। लेकिन यह सरासर झूठ है। लद्दाखा हर व्यक्ति जानता है कि चीन ने भारत की जमीन ली है और पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं।

दावे करने से वे उनके नहीं हो जाएंगे- जयशकंर 
अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन सहित अन्य क्षेत्रों पर दावा करने वाले चीनी नक्शे पर लटवार करते हुए भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि क्षेत्रों पर बेतुके दावे करने से वे उनके नहीं हो जाएंगे। जयशंकर ने कहा कि चीन ने पहले भी ऐसे मानचित्र जारी किए हैं जो उन क्षेत्रों पर दावा करते हैं जो चीन के नहीं हैं और जो अन्य देशों के हैं। ये उसकी पुरानी आदत है। यह कोई नई बात नहीं है। इसकी शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी। हम बहुत स्पष्ट हैं कि हमारे क्षेत्र क्या हैं। यह सरकार इस बारे में बहुत स्पष्ट है कि हमें अपने क्षेत्रों की रक्षा के लिए क्या चाहिए। आप इसे बाहरी सीमाओं पर पहले से ही देख सकते हैं। मुझे लगता है कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। बेतुके दावे करने से दूसरे लोगों का क्षेत्र आपका नहीं हो जाता।

Related Articles

Back to top button