ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
मध्यप्रदेश

इंदौर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की दावत का इंतजार कर रहे इंदौर के प्रशंसकों को झटका लगा है। स्थानीय होलकर स्टेडियम में 24 सितंबर को होने वाले भारत और आस्ट्रेलिया के मुकाबले में कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहले दो वनडे मैचों के लिए घोषित भारतीय टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, सितारा बल्लेबाज विराट कोहली, हरफनमौला हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में जोरदार प्रदर्शन करने वाले फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव भी टीम में शामिल नहीं हैं। इंदौर में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले दो वनडे मैच में आराम करेंगे। रवींद्र जड़ेजा (उप-कप्तान), रितुराज गायकवाड़, शुभम गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। बीसीसीआई की वरिष्ठ चयन समिति के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का चयन करने के लिए सोमवार को बैठक की जिसमें इन खिलाड़‍ियों को चुना गया।

Australia tour of India, 2023

  • पहला वनडे: 22 सितंबर, शुक्रवार, मोहाली, दोपहर 1.30 बजे से
  • दूसरा वनडे: 24 सितंबर, रविवार, इंदौर, दोपहर 1.30 बजे से
  • तीसरा वनडे: 27 सितंबर, बुधवार, राजकोट, दोपहर 1.30 बजे से

Related Articles

Back to top button