ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
देश

46 लाख रुपये के प्रस्ताव के बावजूद शुरू नहीं हो पाया संजय नगर तालाब का काम

भिलाई। संजय नगर तालाब को लेकर हर बार दावे फेल हो रहे हैं। बीते जनवरी 2021 में कहा गया था कि अब इसे माडल तालाब बनाने का प्रस्ताव बन चुका है, काम जल्द शुरू होगा। इस दावे को नौ महीने हो गया, पर तालाब का काम शुरू नहीं हो पाया।

संजय नगर तालाब को माडल तालाब बनाने के नाम पर 18 साल में 12 बार प्रस्ताव बन चुके हैं, तीन बार टेंडर हुआ हैं फिर भी काम अधूरा ही रह गया। एक बार फिर इस तालाब के सुंदरीकरण के लिए 46 लाख का प्रस्ताव बनाया गया है। बता दें कि सन 2002 में संजय नगर तालाब के सुंदरीकरण का टेंडर हुआ था।

काम भी शुरू हुआ, पर अधूरा काम करने के बाद काम बंद कर दिया गया। काम बंद होने की खबर से खासा बवाल मचा था। भाजपा पार्षदों ने जमकर हल्ला बोला था। बाद में फंड की कमी बताते हुए काम बंद कर दिया गया था। संजय नगर तालाब बेहद विवादित रहा है।

सन 2001-02 से लेकर अब तक 12 बार इसके सुंदरीकरण का प्रस्ताव बनाया जा चुका है तथा तीन बार इसका टेंडर हो चुका है, हर बार भ्रष्टाचार का आरोप लगा। नतीजतन काम बंद हो गया। सन 2001-02 से लेकर 2020 तक 12 बार प्रस्ताव बने। पहली बार 18 लाख का टेंडर किया गया था।

दूसरी बार 26 लाख तथा तीसरी बार 52 लाख का टेंडर किया गया था। बावजूद 18 साल बाद भी यह तालाब सुंदर नहीं बन पाया।

संजय नगर तालाब को भेलवा तालाब की तर्ज पर सुंदर तालाब बनाने के नाम पर अब तक 96 लाख रुपये खर्च किया जाना बताया जा रहा है। जबकि 2002 में 18 लाख के काम के बाद से काम बंद है। दो साल पूर्व 2018 में तालाब की सफाई से लेकर सुंदरीकरण, पौधरोपण, गार्डनिंग, प्रतिमा स्थापना के लिए सवा करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। पहले किस्त में 42 लाख रुपये खर्च किया जाना था।

शासन ने 42 लाख रुपये स्वीकृत भी किया जा चुका है। पैसा कहां गया किसी को पता नहीं। संजय नगर तालाब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल जोन एक नेहरू नगर ने तालाब के सुंदरीकरण का फिर से प्रस्ताव बनाया है। इस बार 46 लाख का प्रस्ताव बनाया गया है। बकायदा इसका भूमिपूजन भी हुआ, पर नौ माह बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया।

सोमवार को इसकी फाइल मंगाकर चेक करुंगा। 46 लाख का प्रस्ताव बना है तो काम जल्द शुरू किया जाएगा।

-मनीष गायकवाड़, जोन आयुक्त

जोन एक नेहरू नगर

Related Articles

Back to top button