ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

सीएए के हिंसक विरोध के चलते पूरे उत्‍तर प्रदेश में बंद की गई इंटरनेट और एसएमएस सेवा

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के हिंसक विरोध के बाद यूपी सरकार ने शनिवार दोपहर तक पूरे प्रदेश में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया। सरकार ने यह कदम गुरुवार को हिंसा के बाद यह कदम उठाया।

Press Trust of India

@PTI_News

UP government orders suspension of mobile , SMS services till Saturday noon following violent protests: Official

246 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
यूपी में उपद्रवियों ने सरकारी संपत्तियों को बनाया निशाना
उप्र में समाजवादी पार्टी के आह्वान पर बुलाया गया विरोध प्रदर्शन दोपहर होते ही लखनऊ में आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग में तब्दील हो गया। उपद्रवियों ने दर्जनों सरकारी और निजी वाहनों में आग लगाने के साथ ही दो पुलिस चौकी फूंक दी। हिंसा में हुसैनाबाद इलाके में एक शख्स की मौत हुई है, जबकि दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। मीडिया की ओबी वैन भी निशाना बनीं। पथराव में एडीजी, आइजी, एसपी ट्रैफिक सहित 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बेकाबू होता देख मेट्रो और परिवहन निगम की बसों को अगले आदेश तक रोक दिया गया।

बाजार सहित तमाम सरकारी और निजी कार्यालय समय से पहले बंद करा दिए गए। विवि की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वहीं संभल में उग्र प्रदर्शनकारियों ने कई जगह जमकर तोड़फोड़ की। सम्भल में रोडवेज की बसों को तो लखनऊ में पुलिस चौकी के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाया गया।पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया। रामपुर में सांसद आजम खां और अन्य सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्वाचल के वाराणसी, मऊ, भदोही और प्रयागराज में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

मंगलुरू में हिंसा में दो लोगों की मौत  

कर्नाटक के मंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। इसमें 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसमें दो घायल लोग अभी आईसीयू में भर्ती हैं। मंगलुरु और दक्षिणा कन्नड़ में 48 घंटे तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

गुजरात में भी हिंसक प्रदर्शन 

गुजरात के अहमदबाद में शाहआलम इलाके में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जबर्दस्‍त पथराव किया। ऐसी खबरें हैं कि इस पथराव में एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितरबितर करने के लिए आंसू गैस का इस्‍तेमाल किया। इसके अलावा अहमदाबाद के सरदार बाग इलाके में जुटे कुछ लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button