ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
मध्यप्रदेश

जेपी अस्पताल में बाहर खड़े वाहनों से रात में हो रही तोड़फोड़

भोपाल। जेपी अस्पताल में बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। पार्किंग में जुआ और शराब पार्टी, मरीजाें के मोबाइल चोरी, डाक्टर का लेपटाप चोरी के बाद अब सिविल सर्जन कार्यालय के ठीक सामने खड़ी नर्सिंग स्टाफ की मोपेड में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। वारदात शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात की है। हालांकि, इस संबंध में जब अस्पताल के जिम्मेदारों से बात की गई तो उन्होंने इस वारदात को वर्तमान और पूर्व पार्किंग संचालकों के आपसी विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई है।

दरअसल, श्वेता यहां नर्सिंग स्टाफ हैं। उन्हें शुक्रवार को नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करनी थी। ऐसे में उन्होंने अपनी गाड़ी सिविल सर्जन कार्यालय के सामने सड़क के उस पार खड़ी की। सुबह काम खत्म होने पर जब वे वापस लौटी तो उनकी मोपेड की सीट पूरी तरह से फटी हुई थी। उसके टुकड़े आसपास ही बिखरे पड़े थे।

अजीब तर्क… श्वानों ने फाड़ी होगी सीट

इस संबंध में जब पार्किंग संचालक पंकज शर्मा से बात की गई तो उनकी ओर से बेहद अजीब तर्क दिया गया उनका कहना था कि किसी ने सीट पर कुछ खाने का सामान रखा होगा इस कारण श्वनों ने उसे खाने के चक्कर में सीट फाड़ दी है। पंकज शर्मा ने पार्किंग एरिया में अपनी ओर से 5 सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही है, ताकि किसी भी हरकत को रिकार्ड किया जा सके।

इनका कहना है

– अस्पताल की पार्किंग का संचालन करने वाले मौजूदा और पूर्व संचालक के बीच विवाद चल रहा है। हो सकता है उनके विवाद के चलते ऐसी हरकत की गई हो। इसकी जांच करा रहे हैं।

डा राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल

Related Articles

Back to top button