ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में दोषी कर्मचारी की अपील खारिज, सजा ... सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा: उफनती घुनघुट्टा नदी में बहा केरल का छात्र; स्थानीय युवक ने बचाई ... सरगुजा में कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी: 1 घंटे तक मची अफरा-तफरी, पगोरिया जंगल में वन विभाग की निग... एक कप चाय ने बचाई 5 दोस्तों की जान: नेपाल की प्रलयंकारी बाढ़ से सुरक्षित लौटे रायपुर के नागरिक बिजली निजीकरण और बिलासपुर हिंसा पर सियासी घमासान: CM साय ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़ के पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने क... नारायणपुर और सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: जमीन में दबा मिला हथियारों व बारूद का जखीरा 'नक्सल पीड़ित ग्रामीण भी शहीद से कम नहीं': सुकमा पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं महाराज ने जाना परिवारों का द... 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' बनेगा जनआंदोलन; PM मोदी के 'मन की बात' पर बोले CM विष्णु देव साय ओरछा में MP BJP प्रदेश कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक: निकाय चुनाव, विकसित भारत 2047 और Gen-Z पर महामंथ...
मध्यप्रदेश

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर बोला हमला, BJP महाकुंभ को बताया जुमलों का महाकुंभ

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस अपनी तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गई है। सभी विधानसभाओं में कांग्रेस के नेता डेरा डाले हुए हैं। तो वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी नई रणनीति के साथ नेताओं को जनता के बीच भेजने का काम कर रहे हैं।

दिल्ली में रणदीप सिंह सुरजेवाला की प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित की गई। जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के नौजवानों को लेकर कहा कि प्रदेश के नौजवान भाजपा के राज में बेरोजगार घूम रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत भाजपा ने 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने की बात की थी लेकिन आज किसी को भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। मध्यप्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं।

इतना ही नहीं आज भोपाल में हुए भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रदेश में भाजपा का महाकुंभ हुआ वह तो जुमलों का महाकुंभ निकला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज के नाम और काम दोनों से ही कन्नी काट ली है। इतना ही नहीं सुरजेवाला ने कहा कि महाकुंभ में पीएम मोदी प्रदेश में 18 साल से बीजेपी सरकार की एक भी योजना के बारे में नहीं बोल पाए। इतना ही नहीं कांग्रेस एमपी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कई मामलों पर प्रदेश सरकार को घेरने का काम किया।

Related Articles

Back to top button