ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
देश

ओवैसी ने CAA को बताया काला कानून, कहा- हर मुस्लिम आतंकवादी नहीं होता

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं। जगह जगह इसके विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी शामिल होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने CAA को मुसलमान विरोधी बताते हुए इससे धार्मिक अल्पसंख्यक शब्द हटाने की मांग की।

ओवैसी ने शनिवार को दारुस्सलाम में आयोजितप्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए लोगों से अपील की कि अगर वे एनआरसी और सीएए के खिलाफ हैं तो अपने घर के बाहर देश का झंडा तिरंगा लहराएं। इससे बीजेपी को एक संदेश जाएगा कि उन्होंने एक गलत और काला कानून बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे घरों पर तिरंगा होना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी के लिए संदेश होगा कि महात्मा गांधी और अंबेडकर का संदेश और संविधान अभी भी जिंदा है। ये मुसलमानों की लड़ाई नहीं है ये देश को बचाने की लड़ाई है।

AIMIM प्रमुख ने कहा कि हर मुस्लिम आतंकवादी नहीं होता, मुसलमान वो हैं जिन्होंने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह हमें गद्दार कहते हैं, लेकिन बता दूं कि मैं जन्म से ही भारतीय हूं। आजादी के 70 साल बाद आप हमारे ऊपर सवाल उठा रहे हैं। मैं मोदी के समर्थकों को चेतावनी देता हूं कि उन्हें भी कतार में लगना होगा।

ओवैसी ने एनआरसी और सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों को गलत बताते हुए कहा कि हिंसा हरगिज नहीं होनी चाहिए। कोई आपको छेड़े तब भी नहीं होना चाहिए। हिंसा हुई तो किस्सा खत्म हो जाएगा। यह प्रदर्शन कम से कम छह महीने चलना चाहिए। उसके लिए जरूरी है कि माहौल शांति वाला बना रहे। हमें लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करना है। इस दौरान उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और लोगों ने उनके पीछे-पीछे इसे पढ़कर दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button