ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
देश

PM मोदी की महारैली आज-दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें दिल्लीवाले

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को रामलीला मैदान में महारैली होने जा रही है और दूसरी तरफ आज  हाफ मैराथन भी है, ऐसे में अगर आप घर से बाहर कहीं जा रहे हैं तो जरा संभलकर। दरअसल पीएम मोदी की रैली में जहां हजारों की तादाद में लोग शामिल होंगे वहीं मैराथन में भी काफी भीड़ होगी और ऐसे में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। लोगों को कोई परेशानी न हो इसलिए यातायात को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। साउथ, सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली में कई जगहों से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने अजमेरी गेट की बजाय पहाड़गंज की तरफ से नई दिल्ली स्टेशन जाने की सलाह दी है।

पुलिस ने जारी की पार्किंग एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि कारें सिविल सेंटर के अंदर या फिर इसके पीछे पार्क होंगी। माता सुंदरी रोड, पावर हाउस रोड, राजघाट पार्किंग, शांति वन पार्किंग, राजघाट एवं समता स्थल के पास बसों की पार्किंग होगी। मीडिया की ओबी वैन को रामलीला मैदान के दूसरी साइड पार्क किया जा सकता है।

हाफ मैराथन पर ये रास्ते रहेंगे बंद
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से बॉर्न टु रन’ हाफ मैराथन निकलेगी। यह साउथ और नई दिल्ली के कुछ प्रमुख रास्तों से गुजरेंगे। इस दौरान कुछ रास्तों को ट्रैफिक के लिए बंद किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, अरविंदो मार्ग, लोधी रोड और महर्षि रमण मार्ग से बचकर निकलने की सलाह दी है। इस दौरान आस-पास के रास्तों से ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा या बैरिकेड लगाकर रोका जाएगा।

यहां पर कॉमर्शियल व्हीकल/बसों का जाना होगा मना
राजघाट चौक और दिल्ली गेट चौक से गुरुनानक चौक वाया जवाहरलाल नेहरू मार्ग
बाराखंभा टॉस्टॉय से रंजीत सिंह फ्लाईओवर
छट्टा रेल दिल्ली गेट चौक वाया नेताजी मार्ग
पहाड़गंज चौक से अजमेरी गेट वाया डीबीजी रोड
रामचरण अग्रवाल से दिल्ली गेट वाया बीएसजे मार्ग
डीडीयू मिंटो रोड, कमला मार्केट वाया विवेकानंद मार्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button