ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

पीएम मोदी की रैली पर खतरे का अलर्ट, रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आतंक का खतरा मंडरा रहा है, जिसे देखते हुए भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है। रामलीला मैदान पुरानी दिल्ली के दरियागंज से करीब एक किमी दूर है, जहां संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक कंपनी में 70 से 80 जवान होते हैं। उन्होंने बताया कि उपायुक्त स्तर के 20 पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के एक हजार जवान, ड्रोन रोधी टीम और एनएसजी कमांडो भी सभा स्थल की सुरक्षा करेंगे। इलाके में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और दुकानें बंद रहेंगी।

सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में अन्य चीजों के अलावा यह फैसला लिया गया कि अफवाहों पर काबू पाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि असमाजिक तत्वों का राजधानी में प्रवेश रोकने के लिए दिल्ली आने वाले वाहनों की सीमा पर गहन तलाशी ली जा रही है। रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रामलीला मैदान जाने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारतों पर विशेष सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

दिल्ली पुलिस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और भाजपा से करीबी संपर्क बनाए हुए है। भाजपा नेता विजय गोयल ने एक बयान में कहा कि दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के बाशिंदों को मालिकाना हक देने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए आयोजित इस रैली की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button