ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
मध्यप्रदेश

रहीश के पास नहीं था ई-रिक्शा का लाइसेंस, बागेश्वर बाबा बोले- ‘बनवा लो नहीं तो पहले विनती करेंगे, फिर गिनती करेंगे’

बागेश्वर धाम में ट्रैफिक पुलिस एवं बागेश्वर धाम के द्वारा सामूहिक यातायात नियमों को लेकर महाअभियान कि शुरुआत की गई. इसी दौरान एक मुस्लिम ई-रिक्शा चालक रहीश को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रोक लिया, जिससे बागेश्वर महाराज ने पूछा कि तुम्हारा लाइसेंस है तो रिक्शा चालक रहीश बोला नहीं. इस पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि, ‘बनवा लो नहीं तो पहले विनती करेंगे, फिर गिनती करेंगे, बाकि आप समझदार हैं’.

बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बाबा बागेश्वर का आश्रम है. यहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और बागेश्वर धाम का दर्शन करते हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं. सोमवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ट्रैफिक पुलिस के साथ जागरूकता अभियान की शुरुआत की.

एसपी अगम जैन भी रहे बाबा बागेश्वर के साथ

यह पहली बार था जब सड़क हादसों से परेशान बाबा बागेश्वर के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसा अभियान शुरू किया हो. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ एसपी अगम जैन, थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने गढ़ा गांव में आने वाले वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह श्रदालुओं के साथ टैक्सी में ओवरलोडिंग न करें और किसी तरह का नशा करके वाहन न चलाएं.

मुस्लिम चालक से हुई बाबा बागेश्वर की मुलाकात

हालांकि आज एक चालक से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इसी अभियान में मुलाकात हो गई. बाबा बागेश्वर ने उससे पूछा कि क्या नाम है तुम्हारा, तब चालक बोला कि मेरा नाम रहीश खान है, तो धीरेंजद्र शास्त्री बोले तुम्हारा नाम रहीश खान है. इसलिए तुम्हारी जिम्मेदारी और अधिक बनती है. अभी तुम्हारा चालान कटेगा और रिक्शा चलाना अभी बंद करो. पहले लाइसेंस बनवाओ और उसके बाद रिक्शा चलाना. शराब पीकर गाड़ी बिल्कुल नहीं चलना है, क्योंकि आपके हाथों में सारी सवारियों की जिम्मेदारी है.

Related Articles

Back to top button