ब्रेकिंग
शर्मसार हुई इंसानियत! बरेली में नवविवाहिता से देवर ने किया रेप, पति बोला- राज खोला तो दे दूंगा जान दिल्ली में सांसों पर 'पहरा': 22 इलाकों में AQI 400 के पार, जानें कब छंटेगी जहरीली धुंध की चादर मैदान पर उतरीं अनाया बांगर: चौके-छक्कों के साथ बिखेरा ग्लैमर का जलवा, फैंस हुए फिदा! धुरंधर vs द राजा साब: सुपरस्टार प्रभास पर भारी पड़ा दमदार कंटेंट, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का एकतरफा र... नॉच का हुआ अंत! Dynamic Island के साथ आ रहा है सबसे सस्ता iPhone 17e, जानें कब होगा लॉन्च कहीं खिचड़ी-पतंग, कहीं दूध का उफान: जानें उत्तर से दक्षिण तक कैसे अलग है संक्रांति और पोंगल लोहड़ी पर बची रेवड़ियों से बनाएं फ्यूजन मिठाई, बच्चे भी शौक से खाएंगे सफेद समंदर बना मॉस्को: 1.30 लाख कर्मचारी सड़कों पर, फिर भी थम गया पब्लिक ट्रांसपोर्ट दिल्ली में 3 साल का रिकॉर्ड टूटा, गुरुग्राम 0.5°C पर जमा; जानें कब मिलेगी गलन से राहत संभल कोर्ट का बड़ा फैसला: 52 जुम्मे और 1 होली वाले बयान से चर्चा में आए अफसर की बढ़ीं मुश्किलें
खेल

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास जीता गोल्ड श्रीलंका को 19 रन से हराया

 एशियाई खेलों में सोमवार भारतीय खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की टीम को 19 रनों से हरा दिया। एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

16 रन पर ही लगा था पहला झटका

श्रीलंका के खिलाफ पहले खेलने उतरी भारतीय महिला टीम की खराब शुरुआत हुई। टीम को 16 रन पर पहला झटका लगा। भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 बनाए। श्रीलंकाई टीम को 117 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम में स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए थे।

श्रीलंकाई टीम का कमजोर प्रदर्शन

भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। श्रीलंकाई टीम ने शुरुआत अच्छी की थी। भारतीय खिलाड़ी देविका वैद्य ने 19वां ओवर डाला। लेग स्पिनर की गेंद पर श्रीलंकाई बल्‍लेबाज बाउंड्री निकालने में नाकाम रहे। वैद्य ने काफी अच्छा ओवर किया और केवल 5 रन खर्च किए। भारत का गोल्‍ड मेडल जीतना लगभग तय हो गया है। मैच की आखिरी गेंद पर देविका ऋचा घोष के हाथों कैच आउट हो गई।

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकट, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका महिला टीम

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विरामी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, इनोशी प्रियदर्शनी, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी।

Related Articles

Back to top button