ब्रेकिंग
Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता... Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के ब... Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह... UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जा... Mumbai Manori Beach Accident: फंसे हुए विदेशी जहाज में गैस कटर से चोरी के दौरान चार की मौत, सनसनी Voter List Revision Maharashtra: बीएलओ के लिए नए नियम जारी, व्हाट्सऐप और घर-घर जाकर दस्तावेज स्वीकार... Amravati Road Accident News: शेगांव से दुर्गा मूर्ति लेकर वर्धा जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, व... Ramanujnagar Police Station: आरोपी दामाद भजन सिंह गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में की थी खौफनाक वारदात Gandhi Jayanti Special: रायपुर के शुक्ला भवन और जैतूसाव मठ में रुके थे महात्मा गांधी, अस्पृश्यता निव... SECR GM Tarun Prakash Visit: चांपा और नैला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, म...
देश

PM मोदी ने फोन पर की यूरोपीय संघ के चीफ से बात, EU-भारत के रिश्तों पर हुई चर्चा

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संघ के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने शनिवार को फोन पर बातचीत की और अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन 2020 की शुरुआत में करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार मोदी ने मिशेल को यूरोपीय संघ के अध्यक्ष का पद संभालने पर बधाई थी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने मिशेल के कार्यकाल में भारत और यूरोपीय संघ की साझेदारी और मजबूत होने का आश्वासन भी व्यक्त किया।

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यूयॉर्क में उनके साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भारत आपसी हित के मुद्दों पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश समझौते (बीटीआईए), कनेक्टिविटी साझेदारी, यूरोपोल आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं। बयान में कहा कि दोनों नेता अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन अगले साल की शुरुआत में ब्रसेल्स में करने पर सहमत हुए। इस संबंध में राजनयिक माध्यमों के जरिए तारीखों का एलान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button