ब्रेकिंग
Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2... Jalandhar News Today: पार्क खेलने गया 14 साल का अर्जुन 3 दिन बाद मिला; भार्गव कैंप पुलिस जांच में जु... Ludhiana News Today: NHRC मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल का जेल दौरा; बंदियों के खाने की गुणवत्ता और स्किल डे...
मनोरंजन

अक्षय कुमार की कमाई 293.25 करोड़ रुपये, सलमान-शाहरुख की भी इनकम जान रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हर साल अपने फैंस के लिए हर कई फिल्मों का तोहफा लेकर आते हैं। जहां अक्षय हर साल सबसे ज्यादा फिल्में देने वाले एक्टर हैं, वहीं दूसरी तरफ सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड एक्टर की लिस्ट में भी अक्षय सबसे आगे हैं। इनके अलावा देखते हैं बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 एक्टर कौन हैं।

1.अक्षय कुमार- हाल ही में फोर्ब्स इंडिया की एक लिस्ट रिलीज़ की गई है, जिसमें अक्षय कुमार हर साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बॉलीवुड एक्टर बन गए हैं। इस लिस्ट में दिए गए आंकड़ो के अनुसार अक्षय की सालाना औसत कमाई 293.35 करोड़ रुपए है।

2.अमिताभ बच्चन- फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं। बिग बी की सालाना औसत कमाई 239.25 करोड़ रुपए है।

3.सलमान खान- पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी सलमान खान 2019 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सलमान खान इस साल फिल्म भारत में नज़र आए हैं। इसके अलावा जल्द ही इनकी दबंग 3 भी रिलीज़ होने वाली है। सलमान खान की इनकम का औसत 229.25 करोड़ रुपये है।

4.शाहरुख खान- बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस साल किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आए हैं, इसके बावजूद शाहरुख खान सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चौथे बॉलीवुड एक्टर हैं। इनकी कमाई का औसत124.38 करोड़ रुपये है।

5.रणवीर सिंह- गली बॉय एक्टर रणवीर सिंह इस साल के पांचवे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं। रणवीर सिंह इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गली बॉय का हिस्सा थे। इनकी सालाना कमाई का औसत 118.2 करोड़ रुपये है।

इन टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स के अलावा अजय देवगन, आमिर खान, और रितिक रोशन भी टॉप लिस्ट में शामिल हैं।

6.अजय देवगन- 94 करोड़ रुपये।

7.आमिर खान- 85 करोड़ रुपये।

8.रितिक रोशन- 58.73 करोड़ रुपये।

9.रणबीर कपूर- 45 करोड़ रुपये।

10.प्रभास- 35 करोड़ रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button