ब्रेकिंग
Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का...
देश

CAA हिंसा: मेंगलुरु फायरिंग में मरने वालों के परिजनों को 10-10 लाख देगी कर्नाटक सरकार

मेंगलुरुः कर्नाटक के मेंगलुरु शहर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) मुद्दे पर भड़की हिंसा के बाद स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। वहीं प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में मारे गए दो लोगों के परिजनों की मदद के लिए कर्नाटक सरकार ने 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उन पुलिसकर्मियों पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई के देश दिए है जिन्होंने फायरिंग की थी। इससे पहले रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच डी कुमारस्वामी भड़की हिंसा में मारे गए दोनों लोगों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की।

कर्फ्यू में ढील
मेंगलुरु में सामान्य स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू में रविवार सुबह छह बजे से 12 घंटे की ढील दी गई। शहर में ऑटो रिक्शा एवं अन्य वाहन सामान्य ढंग से चल रहे हैं। व्यावसायिक इलाकों में दुकानें एवं होटल खुले हुए थे। शहर का प्रमुख सेंट्रल माकेर्ट खुल गया और पुराने बंदरगाह वाले इलाकों में मछली व्यवसाय भी फिर से शुरू हो चुका है। क्रिसमस के कारण बाजारों में खरीददारों की भीड़ थी तथा लोग रविवार को विशेष प्रार्थना के लिए चर्चों में जमा हो रहे हैं। सोमवार (23 दिसंबर) को सुबह छह बजे से कर्फ्यू पूरी हटा लिया जाएगा। शहर में कर्फ्यू में ढील दिए जाने पर सड़कों और बाजारों में लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहर में हिंसक विरोध के बाद प्रशासन ने 19 से 22 दिसंबर तक कर्फ्यू लगा दिया था।

20 से अधिक पुलिसवाले घायल
गुरुवार को सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जल्द ही हिंसक हो गया। इस दौरान हिंसा और पथराव को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार से कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिए जाने के बावजूद निषेधाज्ञा स्थिति के पूरी तरह से सामान्य होने तक जारी रहेगी। प्रदर्शनकारियों ने थाने पर हमला किया और पुलिसकर्मियों की हत्या का प्रयास किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को कारर्वाई करनी पड़ी। हमले में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के लाठी चार्ज में पूर्व महापौर अशरफ और एक पत्रकार भी घायल हुए हैं।

इंटरनेट सेवा बहाल
मंगलुरु में हिंसा के बाद स्थगित की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार रात करीब 10 बजे से शुरू हो गई हैं। इंटरनेट सेवाओं को एयरटेल एवं रिलायंस जियो उपयोगकर्त्ताओं के लिए उपलब्ध कराया गया है जबकि बीएसएनएल और वोडाफोन नेटवर्क ने अभी तक इंटरनेट सेवाओं को फिर से शुरू नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button