ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
खेल

BBL में क्रिस लिन की तूफानी बल्लेबाजी, 11 छक्के ठोककर बनाया विशाल स्कोर

नई दिल्ली। Chris Lynn in BBL 2019 Brisbane Heat vs Sydney Sixers: ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चल रहे धाकड़ बल्लेबाज क्रिस लिन दुनियाभर की अलग-अलग लीग्स में खेल रहे हैं। फिलहाल, क्रिस लिन अपने यहां(ऑस्ट्रेलिया) खेली जा रही बिग बैश लीग (BBL) में ब्रिसबेन हीट के लिए बतौर कप्तान खेल रहे हैं। इसी लीग के तीसरे मैच में क्रिस लिन ने तूफानी पारी खेली। हालांकि, वे शतक से चूक गए।

बीबीएल 2019-20 के अपने तीसरे लीग मैच में ब्रिसबेन हीट के कप्तान क्रिस लिन ने 35 गेंदों पर 94 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 4 चौके शामिल थे। 35 गेंदों में अपना शतक पूरा करने के चक्कर वे कैच आउट हो गए। इस दौरान क्रिस लिन का स्ट्राइकरेट 268.57 का रहा। हालांकि, उनकी टीम के सलामी बल्लेबाज सैम हेजलेट और मैक्स ब्रियंट बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। लिन की पारी की बदौलत टीम को दमदार शुरुआत मिली।

बिग बैश लीग (BBL) के 9वें लीग मैच में ब्रिसबेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस लिन की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए। मैट रेन शॉ ने भी अपनी टीम के लिए दमदारी पारी खेली और तूफानी 60 रन बनाए। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जिम्मी पीयरसन ने 25 गेंदों पर 25 रन बनाए। इस तरह टीम ने 200 से ज्यादा रन का स्कोर खड़ा किया।

IPL में मिला नई टीम का साथ 

साल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आइपीएल खेलने वाले क्रिस लिन को अब इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के नई टीम का साथ मिल गया है। गुरुवार 19 दिसंबर को कोलकाता में हुई आइपीएल 2020 की नीलामी में क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने दो करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा है। साल 2012 में आइपीएल डेब्यू करने वाले क्रिस लिन ने अब तक खेले 41 मैचों में 1280 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button