ब्रेकिंग
छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ...
देश

केरल के लड़के ने कर दिया कमाल, महज 45 हजार में तैयार कर दी रॉल्स रॉयल जैसी गाड़ी

दुनिया की सबसे शानदार गाड़ी कही जाने वाली रॉल्स रॉयल को खरीदना आम इंसान की पहुंच से बाहर है। इसकी कीमत करीब 6 करोड़ से शुरू होती है। हालांकि, रॉल्स रॉयल की जो खासियतें हैं, उसे देख इसे हर कोई पाना चाहता है। खासकर इसकी लुक सबसे अलग नजर आती है, लेकिन केरल के लड़के ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि उसने महज 45 हजार रूपए खर्च कर ही राॅल्स राॅयल जैसी गाड़ी तैयार कर अपनी खुशी को 4 गुना बढ़ा दिया।

मारुति 800 को बदल दिया

मारुति सुजुकी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि बहुत से देशों में चर्चित रही है। इसकी मारुती 800 का क्रेज भारत में भीर चरम पर दिखा था। 9 अप्रैल 1983 में इसी बुकिंग शुरू हुई थी। महज 2 महीने में ही 1.35 लाख कारों की बुकिंग हो गई थी। इस गाड़ी ने दुनिया के सामने हमारी छवि भी बदली थी, जिस देश के लोग एक जमाने में पैदल, साइकिल पर, बसों, ट्रेनों में सफर किया करते थे वहां का आम आदमी खुद का चार पहिया वाहन लेने की क्षमता रखने लगा था। यह कम कीमत पर सामने आई थी।

हालांकि, अब के दौर में कई बड़ी गाड़ियां आ गईं, लेकिन आज भी जिन लोगों के पास पुरानी मारुति है वो उसे  मॉडिफाई करके अपने पास रखते हैं. ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों सामने आया है जिसके बारे में जानकर लोग काफी ज्यादा हैरान हैं। केरल के रहने वाले हदीफ नाम के एक लड़के ने अपने यूट्यूब चैनल ट्रिक्स ट्यूब पर इस गाड़ी को लेकर जानकारी साझा की और बताया कि कैसे उसके दिमाग में अनोखी गाड़ी बनाने का ख्याल आया। हदीफ ने पुरानी मारुति को रॉल्स रॉयल की लुक देने के लिए कड़ी मेहनत की।

खर्च किए मात्र 45 हजार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार के अगले हिस्से में बड़े साइज की ग्रिल लगाई गई है जो इसे बिलकुल रॉल्स रॉयल जैसी लुक दे रहा है। ये सब सिर्फ उसने 45 हजार में किया है। हालांकि ये गाड़ी सड़क पर नहीं दौड़ पाएगी। अगर पुलिस की नजर इसके ऊपर पड़ेगी तो चालान होना तय है, साथ ही गाड़ी जब्त भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button