ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...
देश

अमृतपाल सिंह ने समर्थकों संग जेल में शुरू की भूख हड़ताल, परिवार व वकील से ना मिलने देने का लगाया आरोप

अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ जेल में वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह नजरबंद है। अमृतपाल सिंह ने जेल में नौ साथियों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु कर दी है। अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन पारिवारिक सदस्यों व वकील से मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है।

पत्नी किरणदीप कौर ने बताया कि वह गुरुवार को जेल में अमृतपाल से मिलने गई थीं। अमृतपाल सिंह व उसके सभी समर्थक इस दौरान भूख हड़ताल पर हैं। किरणदीप कौर ने बताया कि अमृतपाल सिंह ने भूख हड़ताल की है क्यों कि पंजाब सरकार परिवार के सदस्यों से बातचीत नहीं करने दे रही है। उनको वकीलों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है।

श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह व उसके समर्थकों को परिवार व वकीलों से ना मिलने देना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन की निंदा की है।

मेडिकल सुविधाएं ना मिलने का आरोप

ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि अमृपाल सिंह व उसके समर्थकों को जेल प्रबंधन मेडिकल सुविधाएं भी नहीं दे रहा है, जिससे उनकी स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने एसजीपीसी को फरमान जारी किया है कि इस मामले को मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने उठाया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार के लिए कहा कि सरकार अमृतसर के डीसी को हिदायत दें कि वह अमृतपाल व उसके समर्थकों की मुलाकात परिवार व वकीलों से होने दें, जिससे मानवाधिकारों का उल्लंघन ना हो सके।

Related Articles

Back to top button