ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

गुरु पूर्णिमा पर 16 तारीख को है चंद्र ग्रहण, शाम को बंद हो जाएंगे मंदिर के पट

साल 2019 में दो सूर्य ग्रहण देखने के बाद अब मौका है इस साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण को देखने का। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को पड़ा था। चंद्र ग्रहण 16 और 17 जुलाई की मध्य रात 1.32 मिनट से शुरू होकर सुबह 4.30 मिनट तक रहेगा।

खग्रास चंद्र ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है। 16 जुलाई को चंद्रग्रहण होने के कारण शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के पट शाम को चार बजे सूतक लगने के कारण बंद हो जाएंगे। चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले और सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लगता है।

यह समय अशुभ माना जाता है। ग्रहण का सूतक काल 16 जुलाई शाम 4:25 से शुरु होकर सुबह 4:45 तक रहेगा। मंदिरों के पट दूसरे दिन बुधवार सुबह खुलेंगे। इस स्थिति में गुरु पूर्णिमा को होने वाले पूजन भी शाम चार बजे के पहले ही हो सकेंगे। इस बार 149 साल बाद एक विशेष संयोग बन रहा है।

गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा। ग्रहों की दृष्टि से बात करें, तो 149 साल पहले की तरह ही इस बार भी शनि, केतु और चंद्र धनु राशि में बैठे होंगे। वहीं, राहु, सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में बैठे होंगे। बताते चलें कि खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध में होते हैं तब ग्रहण पड़ता है।

सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी छाया पड़ने लगती है, तो इसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। इसे भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आस-पास के लिए एशियाई देशों में देखा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button