ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

ममता सरकार को झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल में NRC और CAA संबंधी विज्ञापनों पर लगाई रोक

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता सरकार को कलकत्ता हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दे दिया है। कोर्ट ने उन सभी विज्ञापनों को रोकने को कहा जिसमें कहा गया था कि राज्य में एनआरसी और सीएए लागू नहीं किया जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी 2020 को होगी।

हाई कोर्ट में 6 जनहित याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें वेबसाइट और अन्य जगहों से सभी विज्ञापन हटाने की मांग की गई थी। बता दें कि ममता बनर्जी सीएए और एनआरसी की मुखर विरोधी रही हैं। वह साफ कर चुकी हैं कि इस कानून को वह अपने राज्य में लागू नहीं होने देंगी। ममता ने नागरिकता कानून को ‘विभाजनकारी और क्रूर’ कानून बताया था।

16 दिसंबर को राज्य में टीएमसी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को पूरे राज्य में रैलियां निकालीं थी। हाथों में पोस्टर, बैनर और तख्तियां लिए टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाये। इन कार्यकर्ताओं ने मांग की कि नागरिकता कानून को तुरंत रद्द किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button