ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

झारखंड विस चुनाव LIVE: रुझानों में JMM+ बहुमत के पार, हेमंत सोरेन बन सकते हैं मुख्यमंत्री

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में गठबंधन को बहुमत मिला है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से पीछे चल रहे हैं जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने बढ़त बनाई है। वहीं इन रुझानों के चलते भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है।

LIVE UPDATES:-
– 
पिता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे हेमंत सोरेन
– रुझानों में JMM+ बहुमत के पार
– AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो सिल्ली सीट से 12125 वोटों से आगे
– बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से 18645 सीटों से आगे
– जमशेदपुर पूर्वी सीट से CM रघुवर दास 4643 वोटों से पीछे
– JMM के हेमंत सोरेन दुमका सीट से 461 मतों से पीछे और बरहेट से 9948 मतों से आगे
– बरही में कांग्रेस आगे, बरकट्ठा में निर्दलीय आगे
– रामगढ़ से BJP आगे, जबकि सिमडेगा में कांग्रेस आगे
– धनबाद में BJP आगे, जबकि डूमरी में JMM आगे
– झारखंड में सरकार बनाने की जोड़ तोड़ शुरू
– सिसई सीट से BJP प्रत्याशी दिनेश उरांव और पोड़ैयाहाट सीट से JVM नेता प्रदीप यादव आगे
– AJSU के सुदेश महतो हो सकते हैं किंगमेकर

पार्टी आगे जीते
BJP 25 00
JMM+ 45 00
JVM 3 00
AJSU 4 00
अन्य 4 00

मतगणना के लिए हटिया और सरायकेला में सबसे अधिक 26 टेबल लगाए गए हैं। वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग राउंड होते हैं। तोरपा और चंदनकियारी में सबसे कम 13 राउंड की गिनती होगी। इसके साथ ही चतरा में सबसे अधिक 28 राउंड में गिनती होगी। हर राउंड की रिपाेर्ट फाइनल हाेने के बाद दूसरे राउंड की गिनती शुरू हाेगी। वहीं हर काउंटिंग टेबल पर काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर और काउंटिंग माइक्राे ऑब्जर्वर माैजूद हैं। वीवीपैट से मिलान के बाद ही अंतिम नतीजे जारी होंगे।

आकर्षण का केंद्र रहने वाली हॉट सीट जमशेदपुर ईस्ट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास 1995 से इस सीट से जीत रहे हैं। उन्हें पूर्व कैबिनेट सहयोगी सरयू राय के खिलाफ चुना गया था। सरयू राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर दी। इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण सीटें दुमका और बरहेट हैं, जहां से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव लड़ा। उन्हें दुमका में समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के खिलाफ खड़ा किया गया था। दोनों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनवार विधानसभा सीट से लड़ा। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, जो 2014 के विधानसभा चुनाव हार गए थे, सिल्ली सीट से फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस प्रकार इन चुनावों में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। एग्जिट पोल झामुमो और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त का संकेत देते हैं। भाजपा, हालांकि, सत्ता में लौटने के लिए आश्वस्त है।
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 5 चरणों में करवाए गए। पहले चरण के मतदान 13 सीटों पर 30 नवंबर को, दूसरे चरण के मतदान 20 सीटों पर 7 दिसंबर को, तीसरे चरण के मतदान 17 सीटों पर 12 दिसंबर को, चौथे चरण के मतदान 15 सीटों पर 16 दिसंबर को और पांचवें और अंतिम चरण के मतदान 16 सीटों पर 20 दिसंबर को संपन्न हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button