ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

ममता दीदी का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘का-का…छी-छी’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस दिनों सोशल मीडिया पर खासी छाई हुई हैं। दरअसल ममता बनर्जी का सोशल मीडिया पर का-का…छी-छी वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस वीडियो पर काफी मजे ले रहे हैं। का-का…छी-छी को लेकर ममता पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। कोई इसे विपक्ष का नया गान बता रहा है तो कोई कह रहा है कि क्या सच में यह ममता बनर्जी ही हैं। दरअसल नागरिकता कानून पर ममता बनर्जी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने का-का…छी-छी बोलना शुरू कर दिया। ममता के पीछे उनके कार्यकर्त्ताओं ने भी का-का…छी-छी बोला।

PunjabKesari

वीडियो में दिख रहा है कि ममता लगातार का-का-छी-छी, भाजपा छी-छी, एनआरसी छी-छी कह रही हैं। बता दें कि का-का का मतलब CAA है और छी मतलब बेकार। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसका जमकर मजाक उड़ाया। किसी ने लिखा कि भाजपा वालों ने ममता को क्या-क्या करने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं किसी ने लिखा कि ऐसे ही बोलते-बोलते आप भी देश से बाहर चले जाओ।

PunjabKesari

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मोदी सरकार पर हमला करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की सियासत करने वाली केंद्र सरकार इस कानून का विरोध करने वालों को देशद्रोही करार दे रही है। लेकिन भाजपा वाले कब से देश भक्त हो गए। ममता ने कहा कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई और ये 1971 से नागरिकता का प्रमाण मांग रहे हैं। शुक्रवार को महानगर के पार्क सर्कस इलाके में आयोजित सीएए व एनआरसी विरोधी सभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कहीं।

PunjabKesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button