ब्रेकिंग
Bhopal Crime: भोपाल में HIV संक्रमित साइको किलर गिरफ्तार; गे डेटिंग एप के जरिए बनाता था शिकार Indore Crime News: एनआईटी हैदराबाद से बीटेक करने वाले युवक ने इंदौर में की आत्महत्या; डिप्रेशन और रै... Chhindwara Land Scam News: छिंदवाड़ा में सियासी घमासान; कांग्रेस विधायक सुनील उईके का सांसद बंटी साह... Bhopal News: ऐशबाग में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत; घर से आती बदबू के बाद मिली डीकंपोज लाशें Unexplained Weight Loss: बिना डाइट और एक्सरसाइज वजन क्यों घट रहा है? जानें इसके पीछे की गंभीर बीमारि... Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ...
देश

हमारा कोई काम फर्जी नहीं, जो लोग इल्ज़ाम लगा रहे हैं वही फर्जी: आजम

रामपुर: आजम खान ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का गेट तोड़े जाने का अंदेशा लगाते हुए कहा ऐसा अन्याय जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती वह यूनिवर्सिटी के लिए हो रही है। लेकिन जिस दिन मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के दरवाजे पर बुलडोजर छूने भी जायेगा उसकी खबर पूरी दुनिया को देखने और सुनने को मिलेगी। आजम खान ने कहा अगर गेट तोड़ा जाएगा तो यह बहुत गैरकानूनी काम होगा क्योंकि वह स्वामित्व हमारा है। जिस जमीन के बारे में कह रहे हैं यह जमीन हमारी खरीदी हुई जमीन है। इसके लिए हमने 40,23,696 रुपया  जमा किया है। 23/02/2007 को जिसके एवज में 8.277 हेक्टेयर जमीन हमें दी जानी थी जो मौके पर कम थी। तकरीबन 2 हेक्टेयर जमीन कम थी।

हम पर झूठा मुकदमा हुआ है कायम
आज़म खान ने कहा हम पर झूठा मुकदमा कायम हुआ है। इससे अंदाजा लगाएं हमारे ऊपर कायम किए गए बाकी मुकदमे कितने सच्चे होंगे। प्रोजेक्टर लगाकर पूरे उत्तर प्रदेश को दिखाएंगे और अगर हो सका तो हम स्पीकर से इजाजत मांगेंगे कि हम संसद में भी उस जुल्म की फिल्म दिखा सकें जो रामपुर में जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। आजम खान कहा हमारा कोई काम फर्जी नहीं है। जो लोग हम पर इल्ज़ाम लगा रहे हैं वो लोग फर्जी हैं। उनके इल्ज़ाक़म फर्जी हैं। हमने ये ज़मीन उत्तर प्रदेश की सरकार से खरीदी है।

हमें जो जमीन कम दी गई है हम उसे लेंगे
आजम खान ने कहा कि हमें जो जमीन कम दी गई है हम उसे लेंगे क्योंकि हमने उसका पैसा दिया है। वह जमीन हमें नहीं दे रहे हैं और उसी जमीन की तलाश के लिए ये गए थे। अगर नदी की कोई जमीन है तो उसकी नपत नदी से होगी क्योंकि नदी घटती बढ़ती रहती है। हमारा मतलब सिर्फ इतना है कि हमसे जो पैसा लिया गया है हमें उतनी जमीन दी। हमारे साथ धोखा हुआ है उस धोखे की पूर्ति करें हम न्याय चाहते हैं।

हम अली और बजरंगबली का भी आदर करते हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जय श्री राम बोलने वाले को जेल भेजने के बयान पर जब आजम खान से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो वही देंगी। हम तो राम-सीता समेत सबका एहतराम करते हैं। हम अली और बजरंगबली का भी आदर करते हैं। वोट हमें कोई दे या ना दे लेकिन आदर हम सबका करते हैं। किसने कितना वोट दिया है सारी लिस्ट हमारे पास है लेकिन सांसद हम सबके हैं। काम हम सबके करते हैं और सबके करेंगे।

साक्षी महाराज को बताया बलात्कारी 
वहीं साक्षी महाराज द्वारा ममता बनर्जी के बयान पर किए गए पलटवार(उनकी मानसिकता हिरण्याकश्यप के खानदान से है) पर आजम खान ने कहा बलात्कारी का अभी फैसला नहीं हुआ है। जब वह बेगुनाह साबित हो जाएं तब बढ़कर बात करें।

सपा की कमजोर स्थिति पर कही ये बात
लोकसभा चुनाव में सपा की कमजोर स्थिति को सुधारने के लिए पूछे गए सवाल पर आजम खान ने कहा ये तो हमारे नेता लोग जो आदेश करेंगे वैसा देखा जाएगा। हम तो कार्यकर्ता हैं। वहीं सपा की स्थिति पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मुस्कुरा कर बोले अब तो सब वक्त गुजऱ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button