ब्रेकिंग
यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल... मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का बड़ा आंदोलन: 16 अगस्त से महिलाएं सौंपेंगी ज्ञापन, आर...
देश

मेट्रो और DTC बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री सफर, केजरीवाल आज करेंगे ऐलान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) 2020 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए मेट्रो और बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना पर काम कर रही है। दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर हार का सामना करने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक दिन बाद यानि सोमवार को एक बड़ी घोषणा होगी।
मैं आपको एक संकेत देते हुए बताना चाहता हूं कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए, महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों और मेट्रो में महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार अपने सभी किरायों में छूट दे रही है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में 70 में 67 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज कर दिल्ली की सत्ता हासिल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button