ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

पीएससी की राज्य वन सेवा परीक्षा की तारीख घोषित, नवंबर तक आवेदन, दिसंबर में परीक्षा

इंदौर। मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य वन सेवा परीक्षा-2023 की घोषणा कर दी है। शुक्रवार सुबह पीएससी ने परीक्षा कार्यक्रम का विज्ञापन जारी किया। राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर को दो सत्रों में आयोजित होगी। यह परीक्षा राज्य सेवा के साथ ही होगी। अब तक पीएससी ने राज्य सेवा तो घोषित कर दी थी वन सेवा की घोषणा नहीं की थी।

परीक्षा के लिए आवेदन 18 अक्टूबर से दो नवंबर तक जमा हो सकेंगे। 18 अक्टूबर को आनलाइन लिंक खुलेगी उसी से आवेदन जमा किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी राज्य सेवा परीक्षा में भाग ले रहे हैं और वन सेवा में भी शामिल होना चाहते हैं। जिन्होंने राज्य सेवा के आवेदन पहले दाखिल कर दिए थे। उनके लिए भी लिंक खुलेगी तो वे अपने फार्म अपडेट कर वन सेवा में भी प्रतिभागिता कर सकेंगे। राज्य वन सेवा-2023 में सहायक वन संरक्षक के 13 और वन क्षेत्रपाल के 126 पद घोषित किए गए हैं।

वैज्ञानिक अधिकारी के पद घोषित

पीएससी ने साथ ही साथ वैज्ञानिक आफिसर के पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किया है। केमेस्ट्री, बायोलाजी और फिजिक्स में वैज्ञानिक अधिकारियों की भर्ती की घोषणा की गई है। इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन की लिंक 24 नवंबर से खोली जाएगी।

Related Articles

Back to top button