ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

किराड़ी अग्निकांड पर केजरीवाल ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी इलाके में आग लगने की घटना में तीन बच्चों सहित नौ लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जा रही है। दिल्ली सरकार ने घटना में मारे गए लोगों के परिजन को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यह बेहद दुखद खबर है। आग पर काबू पा लिया गया (लेकिन) नौ लोगों को बचाया नहीं जा सका। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में कोई कोर कसर नहीं रखी जा रही है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा था कि सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी और उनमें से प्रत्येक को 1-1 लाख रुपए देगी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने बताया कि बाहरी दिल्ली के किराड़ी क्षेत्र में देर रात तीन मंजिला आवासीय एवं वाणिज्यिक इमारत में भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है।

PunjabKesari

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button