ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
देश

Jammu-Kashmir: हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, घाटी में 200 से 300 आतंकी अब भी हैं सक्रिय

पुंछ। पुलिस महानिदेशक (DGP) दिलबाग सिंह (Dilbagh Singh) ने कहा कि गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LOC) से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने का पूरी जोर लगा रहा है। हमारा सुरक्षा तंत्र मजबूत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में 200 से 300 आतंकी सक्रिय हैं।

घुसपैठ की कोशिशों को किया जा रहा नाकाम 

पुंछ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए DGP ने कहा कि पाक रेंजर्स और सेना जम्मू के कानाचक, हीरानगर, आरएस पुरा, राजौरी, पुंछ, उड़ी, करनाह, केरन और अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रही है। घुसपैठ की कोशिशों को हर बार नाकाम बनाया जा रहा है। कुछ अभियानों में तो कई आतंकियों को जिंदा भी पकड़ा है।

पूरे राज्य में कानून व्यवस्था पर डीजीपी ने कहा कि जम्मू प्रांत, लद्दाख में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। कश्मीर में भी हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। कई स्थानों पर बड़ा ट्रैफिक जाम देखा गया। इससे पहले, डीजीपी ने पुंछ के सुरनकोट के हिलकाका इलाके में मरहा गांव का दौरा किया।

यह वही जगह जिसे वर्ष 2003 में शुरू किए ऑपरेशन सर्प विनाश के लिए याद किया जाता है जिसमें क्षेत्र में बड़ी संख्या में सक्रिय आतंकवादी मारे गए थे।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने स्थानीय लोगों का बढ़ाया मनोबल

डीजीपी ने स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा कर उनका मनोबल बढ़ाया। पुलिस महानिरीक्षक जम्मू क्षेत्र मुकेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुंछ, रमेश कुमार अंगराल, डीएसपी सुरनकोट जावेद तबस्सुम, एसडीपीओ मेंढर, नीरज कुमार मौजूद थे।

बाद में, डीजीपी ने पुंछ मंडी का दौरा कर अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के साथ हालात पर चर्चा की। राजौरी-पुंछ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक विवेक गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने पुलिस महानिदेशक को मंडी में बैठक के दौरान सुरक्षा परि²श्य के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button