ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
मध्यप्रदेश

गर्लफ्रेंड की ख्वाहिश पूरी करने के लिए चोर बना युवक, गिरफ्तार, पूछताछ जारी

जावरा/रतलाम। न्यायालय में पदस्थ महिला कर्मचारी की स्कूटी (स्कूटर) चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड (युवती) को देने के मामले में गिरफ्तार न्यायालयीन कर्मचारी आरोपित दीपश शर्मा को जावरा शहर पुलिस ने गुरुवार को पुन: न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। न्यायालय ने उसे छह अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर को न्यायालय में पदस्थ एक महिला कर्मी का वाहन कोई चुराकर ले गया था। पुलिस ने जांच के दौरान न्यायालय परिसर क्षेत्र व आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवती उक्त स्कूटर ले जाती कैद हुई थी। पुलिस ने जांच कर उक्त युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके दोस्त जावरा कोर्ट में न्यायाधीश का वाहन चलाने वाले दीपक शर्मा ने वाहन गिफ्ट में दिया है। पुलिस ने दीपक शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित से पूछताछ जारी

पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसकी गर्लफेंड झाबुआ की रहने वाली है और रतलाम में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसे स्कूटर की जरूरत थी, उसने चुराकर उसे जावरा बुलाकर दे दिया था। युवती व दीपक को बुधवार को न्यायालय में पेश किया था, जहां से युवती को जेल भेज दिया था और दीपक को पांच अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। दीपक से न्यायालय परिसर जावरा व आसपास के क्षेत्रों से पिछले दिनों चोरी गई तीन-चार बाइकों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button