ब्रेकिंग
Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ... Anamika Singh Lucknow Case: 'कार चढ़ाकर भाग चलो...' शाहनवाज और दानिश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जा... Crime News Bahadurgarh: बालौर गांव के स्कूल के कमरे में मिला युवक का शव, छाती और हाथ पर मिले वार के ... Karnal Crime News: बच्चों और मजदूरों से करवाया जा रहा था खतरनाक काम, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचे लोग NFL Naka Panipat Crime News: बातों में उलझाकर कार से चुराए थे 3.80 लाख रुपये, पुलिस ने किया शातिर चो... Narnaul Police Station Protest: नशे में धुत रहने और नशा बेचने के आरोप में पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी न... Haryana Crime News: पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ वार, हिसार पुलिस की दबिश जारी General Dheeraj Seth Moscow Visit: भारत-रूस मिलिट्री डिप्लोमेसी में नया मोड़! सेना प्रमुख के रूस दौर... NSE IPO Opening Date: कल खुल रहा है NSE का आईपीओ! जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग की पूरी डि... Bhopal News: ओवैसी की सभा के बाद भोपाल में टी. राजा सिंह की रैली की मांग; हिंदू संगठनों ने सीपी दफ्त...
मध्यप्रदेश

Gwalior Station News: अब रेलवे लगाएगा प्लेटफार्म पर वाटर वेंडिंग मशीनें पांच रुपए में मिलेगा एक लीटर पानी

ग्वालियर। कोविड के समय से ही रेलवे स्टेशनों पर बंद चल रही वाटर वेंडिंग मशीनों को अब रेलवे शुरू करने जा रहा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) के बाद अब झांसी मंडल ग्वालियर सहित अन्य स्टेशनों पर एटीवीएम लगाएगा। इन मशीन को लगाने के लिए डिवीजन ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं। जल्द ही इन मशीनों को लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इन मशीनों के लग जाने से यात्रियों को एक बार फिर सस्ता और ठंडा पानी मिल सकेगा। यात्रियों को सिर्फ पांच रुपए में एक लीटर आरओ का ठंडा व साफ पानी पीने को मिलेगा।

लंबे समय से बंद पड़ी है वाटर वेंडिंग मशीने

वर्तमान में स्टेशन पर पहले से ही पांच वाटर वेंडिंग मशीनें लगी हुई हैं, लेकिन ये लंबे समय से बंद पड़ी हुई हैं। अब रेलवे यहां नए सिरे से वाटर वेंडिंग मशीनें लगाएगा। वर्ष 2019 में आम यात्रियों की सस्ते में ही प्यास बुझाने वाली लगभग सभी प्लेटफार्म पर लगी आटोमेटिक वाटर वेडिंग मशीनें पूरी तरह से कंडम हो चुकी हैं। इन सभी मशीनों में अब जंग लग चुकी है। ठेकेदार फर्म भी काम छोड़कर भाग खड़ा हुआ है और दूसरा कोई कांट्रैक्ट लेने को तैयार नहीं हुआ। देखरेख के अभाव में ये मशीनें कबाड़ में परिवर्तित होने लगीं। आइआरसीटीसी की तरफ से यह सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को दो रुपये प्रति लीटर की दर से शुद्ध पानी मिल रहा था, लेकिन अब 300 एमएल पानी के लिए दो तथा गिलास या कंटेनर के साथ तीन रूपए, 500 एमएल पानी के लिए तीन तथा गिलास या कंटेनर के साथ पांच रूपए, एक लीटर पानी के लिए पांच तथा बोतल के साथ आठ रूपए, दो लीटर पानी के लिए आठ तथा कंटेनर के साथ 12 रूपए और पांच लीटर पानी के लिए 20 तथा कंटेनर के साथ 25 रूपए अदा करने होंगे।

Related Articles

Back to top button