ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया ऐडन की सबसे तेज सेंचुरी जेराल्ट को 3 विकेट

नई दिल्ली। South Africa vs Sri Lanka: साउथ अफ्रीका ने World Cup 2023 अभियान की शानदार शुरुआत की है। अपने पहले मैच में श्रीलंका को 102 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका ने 50 ओवर में 428/5 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक (100), रासी वान डर डसन (108) और ऐडन मार्करम ने (106) रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 44.5 ओवर में 326 रन बना सकी। उनके लिए कुसल मेंडिस (76), चरिथ असंलका (79) और दसुन शनाका ने (68) रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएटजी ने 4 विकेट लिए

श्रीलंका टीम की पारी

429 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत विस्फोटक रही। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। मध्यक्रम में धनंजय और समारविक्रमा ने निराश किया। इससे निचले क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव आ गया। कुसल ने 42 गेदों में 4 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। चरिथ और दासुन ने अर्धशतक बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। चरिथ असलंका लुंगी एनगिडी के गेंद पर रेजा को कैच थमा बैठे। वह 65 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान दसुन को केशव महाराज ने बोल्ड किया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी

साउथ अफ्रीका का पहला विकेट 10 रन पर गिर गया। इसके बाद क्विंटन और रासी वान डर ने टीम को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की। उसके देखकर श्रीलंकाई खिलाड़ी और क्रिकेंट फैंस हैरान रह गए। अफ्रीका की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इनमें क्विंटन डी कॉक (100), रासी वान डर डसन (108) और ऐडन मार्करम ने 49 गेंदों में शतक जड़ा। इसके साथ ही मार्करम विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। डुसेन और क्विंटन के दूसरे विकेट के लिए 200 रन से अधिक की साझेदारी की।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, जेराल्ट कूट्जी, लुंगी एनगिडी।

श्रीलंका

दसुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका।

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड (South Africa vs Sri Lanka Head-To-Head Records)

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच कुल 80 वनडे मैच खेले गए हैं। अफ्रीका ने 45श मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका 33 बार विजयी रही है। एक मैच ड्रा और एक बेनतीजा रहा है। वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 बार हराया है।

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट (South Africa vs Sri Lanka Pitch Report)

अरुण जेटली स्टेडियम पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री होने से बल्लेबाज आसानी से चौके-छक्के लगाते हैं। पिच काफी धीमी है। स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। साथ ही बाउंस काफी अजीब रहता है। बल्लेबाज के साथ विकेटकीपर भी चकमा खा जाता है। यदि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने शुरुआत में संभल कर खेल लिया तो बड़ा स्कोर खड़ा हो सकता है। अब तक इस स्टेडियम में 28 वनडे खेले गए हैं। इसमें 13 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है। 14 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 223 रन है।

दिल्ली मौसम पूर्वानुमान (South Africa vs Sri Lanka Weather Forecast)

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और हवा प्रति घंटे 11 किमी की रफ्तार से चलेगी।

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11 (South Africa vs Sri Lanka Probable Playing XI)

दक्षिण अफ्रीका

क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

श्रीलंका

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षण, कसुन रजिता, मथीशा पथिराना।

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका ड्रीम 11 टीम (South Africa vs Sri Lanka Dream 11 Team)

विकेटकीपर- कुसल मेंडिस, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डिकॉक (कप्तान)

बल्लेबाज- पथुम निसांका, डेविड मिलर (उपकप्तान), वैन डेर डुसेन

ऑलराउंडर्स- मार्को जानसेन, एडेन मार्कराम

गेंदबाज- कगिसो रबाडा, महीश तीक्षणा, केशव महाराज

Related Articles

Back to top button