ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
मध्यप्रदेश

तीन दिन पहले हुई आठ साल की बेटी की मौत, गम में पिता ने भी फांसी लगाकर जान दी

उज्जैन। पुत्री की मौत के गम में कायथा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पुत्री की तीन दिन पूर्व ही बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह काफी तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

घर में लगाई फांसी

पुलिस ने बताया कि सोनू पुत्र कैलाश परमार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भोजखेड़ी कायथा ने शनिवार रात को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

बेटी की कैंसर से जान गई

मृतक की आठ साल की पुत्री का तीन दिन पूर्व ही कैंसर के कारण निधन हो गया था। इसके बाद से ही वह काफी सदमे में था। बेटी के गम के कारण सोनू ने आत्मघाती कदम उठाया।

उस दौरान घर में परिवार के अन्य सदस्य भी दूसरे कमरे में मौजूद थे। मृतक सोनू के जीजा हेमराज ने पुलिस को बताया कि सोनू की आठ साल की बेटी को कैंसर था और तीन दिन पहले उसकी मृत्यु हो गई थी।

सदमे में था पिता

उसके बाद से सोनू गम और सदमे था। शनिवार को बालिका के तीसरे का कार्यक्रम था। घर के अन्य सदस्य और परिजन आए थे। कार्यक्रम होने के बाद सोनू चला गया। काफी देर तक नजर नहीं आने पर पास के ही दूसरे घर में देखा तो सोनू फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। कायथा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button